Ank Jyotish Rashifal 28 September : मूलांक 4 वाले रहेंगे खुश, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 28 September: आज 28 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परस्पर विरोधी घटनाएं हो सकती हैं। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए नई सौगातें लेकर आने वाला है। पूर्व नियोजित काम संपन्न होंगे और नए की रूपरेखा बनेगी। आज किसी का साथ आपको अच्छा लगेगा, कोई दोस्त आपके दिल का छू सकता है। नौकरी और व्यापार अच्छा चलेगा। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज पिता या पिता समान किसी बुजुर्ग को इच्छित वस्तु भेंट करें।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। मित्रों में आपका महत्व बढ़ेगा और आपके निर्णय को मान्यता मिलेगी। शारीरिक-मानसिक रूप से शांत और स्वस्थ महसूस करेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में उन्नति होगी। धन लाभ होने के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज माता या माता के समान किसी स्त्री को इच्छित वस्तु भेंट करें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन मंगलप्रद है। परिवार और समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने वाली है। नौकरी में अटका हुआ प्रमोशन मिल जाएगा। व्यापार में साझेदारों के साथ नए काम शुरू करेंगे। आर्थिक संपन्नता आएगी। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज किसी वरिष्ठ बुजुर्ग को उनकी मनपसंद वस्तु भेंट करें।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज के दिन आपको वाहन और मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखनी होगी। चोट की आशंका है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है लेकिन टालने का प्रयास करें। नौकरी और व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ होने वाला है।

  • रेमेडी : आज किसी गरीब व्यक्ति को फल भेंट करें।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

शारीरिक और मानसिक रूप से आज थोड़ी थकान हो सकती है। आपके कुछ निर्णय गलत साबित होने से मन दुखी रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों में सतर्कता रखें। पैसों की तंगी दूर होगी। भूमि-भवन खरीदने के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज बालकों को पेन या कापी-किताबें भेंट करें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और उन पर खर्च भी होगा। घर-परिवार में आनंदोत्सव होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में मन लगेगा और उन्नति भी मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अविवाहतों के विवाह की बात बनेगी।

  • रेमेडी : आज अपने लाइफ पार्टनर या प्रेमी-प्रेमिका को उपहार दें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन उन्नतिदायक है। धैर्य और संयम का शुभ फल मिलेगा। पारिवारिक संपन्नता आएगी। शारीरिक रोग दूर होंगे। मानसिक शांति रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। पारिवारिक धार्मिक यात्राएं होंगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। धन आएगा।

  • रेमेडी : आज गरीबों को फल भेंट करें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज किसी भी काम को करते समय अच्छे से सोच-विचार कर लें, विशेषकर निवेश करने जा रहे हैं तो सतर्क रहें। आर्थिक संकट बना हुआ है और आगे भी जारी रहेगा इसलिए खर्च पर नियंत्रण करें। धार्मिक आध्यात्मिकता में मन लगेगा। पारिवारिक संपन्नता आएगी।

  • रेमेडी : आज रोगियों की दवा का प्रबंध करें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ और संयमित रहेगा। भागदौड़ थमेगी और कुछ शांति के पल परिवार के साथ बिताएंगे। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी। यात्राएं हो सकती हैं। युवाओं को नौकरी के नए नए विकल्प मिलने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज गरीबों को फल या भोजन भेंट करें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+