Ank Jyotish Rashifal 28 January 2024 : मूलांक 1 वाले रहेंगे बहुत खुश , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 28 January 2024 : आज 28 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक भी 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सम्मान दिलाने वाला और काम में प्रगति वाला रहेगा।

आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जो भी रूके हुए काम हैं वो किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से पूरे हो जाएंगे। पैसा आएगा और खर्च भी करेंगे। पारिवारिक समागम होगा। मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मेलजोल होगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति के अटके कामों को गति देने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार ठीकठाक चलेगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपको परिवार के कार्यों में शामिल होना होगा। मांगलिक उत्सवों में शामिल होंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नए कामकाज प्रारंभ करने के लिए समय ठीक है। नौकरी में उन्नति होगी। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके अधिकांश काम किसी दूसरे के सहयोग से पूरे हो जाएंगे। कुछ अटके कामों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। पैसों की तंगी दूर होगी। माता-पिता से संबंध सुधरेंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। पुराने रोग एक बार फिर उभर सकते हैं। मानसिक चिंताएं हावी रहेंगी और आप आर्थिक रूप से भी थोड़ा परेशान रह सकते हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना है।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपके स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। पुरानी परेशानियां कुछ कम होंगी। पैसों की व्यवस्था हो जाने से अटके काम गति पकड़ेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उत्साह बना रहेगा, उन्नति करेंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सुखद रहेगा। शारीरिक शिथिलता दूर होगी और आपको अवसरों का लाभ मिलेगा। धन तंगी कम होगी। मानसिक शांति महसूस होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आजीविका के नए साधन मिलने वाले हैं। करियर को ग्रोथ मिलेगी। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन किसी विशेष कारण से यात्रा करने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोग भी काम के सिलसिले में यात्राएं करेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आर्थिक तंगी अनुभव होगी। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपके काम धीमी गति से होंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। इससे पैसों की जरूरत महसूस होगी। नए काम शुरू करने के लिए कर्ज लेंगे। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ होगा।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications