Ank Jyotish Rashifal 28 August: मूलांक 1 को मिलेगा सम्मान , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 28th August: आज 28 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज मान सम्मान वाला दिन है। मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 7 और शत्रु अंक 4, 6, 8, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए अत्यंत विशेष रहने वाला है। उन्नति के साथ मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने वाली है। संबंधों के लिहाज से भी दिन ठीक है। मित्रों से चल रहा मनमुटाव दूर करने का प्रयास करेंगे तो उसमें सफल होंगे। प्रेम में वृद्धि होने वाली है। धन आएगा।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन उन्नतिकारक और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक लाभ की स्थितियां बनने वाली हैं। फंसा धन मिल जाएगा। परिवार से संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। नौकरी के नए प्रस्ताव मिलने वाले हैं। मधुर संबंध रहेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक जरूर लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन शुभ है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में लाभ होगा। आज यात्राओं वाला दिन रहेगा। अवसरों का लाभ मिलेगा। युवाओं का करियर अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत होगा। पैसों की बचत होगी।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र अवश्य पहनें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन उन्नतिकारक है। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम आज बन सकते हैं। साझेदारी में कोई कार्य प्रारंभ करें लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद तुलसी की माला गले में पहनें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन शुभ है। परिवार के साथ आज अच्छा वक्त बिताएंगे। पारिवारिक समागम और यात्राएं भी हो सकती हैं। युवाओं को नए जॉब ऑफर आने वाले हैं। आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। सतर्क रहें।
- रेमेडी : आज सफेद रंग का कागज का अर्द्धचंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन ठीक है। आपका कोई काम आज अटकेगा नहीं। जो भी काम हाथ में लेंगे वह पूरा हो जाएगा। धन लाभ होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक मांगलिक प्रसंगों में जाने का अवसर आएगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है किंतु किसी एक काम के अटक जाने से मन दुखी हो जाएगा। थोड़ी मानसिक भ्रम की स्थिति भी रहेगी। करियर को लेकर बदलाव का समय है। सोच समझकर निर्णय लें लाभ होगा। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं किंतु कर्ज लेना पड़ सकता है।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन वृद्धिकारक है। धन, संपत्ति, वाहन, आभूषण आदि की प्राप्ति सहज होने वाली है। आज रोग मुक्ति का दिन है। स्वयं या परिवार में कोई रोगी है तो आज सब ठीक हो जाएगा। पैसों की बचत होगी। दांपत्य जीवन मधुर होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
- रेमेडी : आज चंदन की माला धारण करें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आप ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बने रहेंगे। मन प्रसन्न रहने से सारे काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। युवाओं को विदेश जाने का अवसर आएगा।
- रेमेडी : आज सफेद कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications