Ank Jyotish Rashifal 27 August: मूलांक 1 वालों के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 27th August: आज 27 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखकारक रहने वाला है। मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 9 और शत्रु अंक 6, 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन उत्तम है। कामों में वृद्धि और सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होने वाली है। आज आर्थिक मामलों में लाभदायक स्थितियां रहने वाली हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहा टकराव दूर होगा। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज लाल कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन उत्तम है। अपने काम करने के लिए प्रवृत्त हों। तेजी से लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। धन लाभ होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों की बचत होने लगेगी।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपको समय की अनुकूलता का लाभ मिलने वाला है। उच्चाधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। आज धन लाभ होने के अच्छे योग बनने वाले हैं। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला गले में पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज संबंधों को लेकर सतर्क रहें। रिश्तों को सहेजने का प्रयास करें। परिवार में किसी से अनबन चल रही है तो उसको आपसी बातचीत से दूर करने का प्रयास करें। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। रोगों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। मन में प्रसन्नता रहेगी।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन वृद्धिकारक है। अपने काम समय पर पूरे करने के प्रयास करेंगे तो लाभ की स्थिति में रहने वाले हैं। दांपत्य जीवन में चल रहा टकराव दूर होगा। प्रेम संबंध भी मजबूत होने वाले हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ होने वाला है।

  • रेमेडी : आज कस्तूरी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन पारिवारिक समस्याओं से घिरा रहेगा। परिवार के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन खर्च होगा। नौकरी में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। व्यापार में लाभ होगा। कार्य प्रगति से होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त रहेगा। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा।

  • रेमेडी : आज लाल कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन शुभ है। जो भी काम करेंगे उसके सफल होने के चांस ज्यादा है। आर्थिक संकट कम होगा। एक से अधिक मार्गों से धन आने के रास्ते बनेंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन उत्तम है। अपने काम करने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना होगा। स्वयं करेंगे तो ज्यादा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सौख्यता, सामंजस्य आएगा। धन वृद्धि होगी। संपत्ति के काम सुगमता से होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

लंबे समय से चल रही भागदौड़ थमने वाली है और अपने लिए वक्त निकाल पाएंगे। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। नए लोगों से भेंट होगी। आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा किंतु बाहरी खानपान सावधानीपूर्वक करें।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 4


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+