Ank Jyotish Rashifal 26 December : मूलांक 3 को करनी पड़ेगी भाग-दौड़ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 26 December: आज 26 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए विवादों भरा रह सकता है।

आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज के दिन संभलकर रहें। परिवार पर कोई संकट आ सकता है। अचानक पैसों की आवश्यकता लग सकती है। कार्यस्थल पर विवादित स्थिति बन सकती है। बिजनेस में साझेदारी के काम संकट में डाल सकते हैं। प्रेम और दांपत्य जीवन में कष्ट रहेगा।
- रेमेडी : आज गरीबों को गुड़ से बनी चीजें दान करें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके कुछ काम अटके रह सकते हैं। पारिवारिक मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। धन की जरूरत लग सकती है। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता परेशान करेगी। प्रेम संबंधों में टकराव होगा।
- रेमेडी : आज बच्चों को सफेद मिठाई खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन उठापटक और दौड़भाग वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी की स्थितियां बन सकती हैं। उच्चाधिकारियों से विवाद होने की आशंका है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता और आलस्य आप पर हावी रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
- रेमेडी : आज चने की दाल का दान करें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य है। हालांकि पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। धन की तंगी महसूस होगी। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए समय ठीक नहीं है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।
- रेमेडी : आज उड़द की दाल का दान करें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज परिवार और दांपत्य जीवन के विवाद सुलझ जाएंगे। पैसे आएंगे किंतु खर्च की स्थिति भी बनेगी। नौकरी में जिम्मेदारी में बदलाव हो सकता है। बिजनेस के लिए समय ठीक नहीं है। मित्रों से विवाद हो सकता है। मानसिक-शारीरिक रूप से थकान महसूस होगी।
- रेमेडी : आज खड़े मूंग का दान करें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन संयमित रहने का है। नए काम शुरू करने के लिए दिन ठीक है। युवा वर्ग नए स्टार्टअप में पैसा निवेश करेंगे। परिवार के कार्यों से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
- रेमेडी : आज चावल का दान करें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन उठापटक वाला रहेगा। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे और थकान का अनुभव करेंगे। मन में किसी बात को लेकर उदासी रहेगी। आजीविका के साधनों में अड़चनें आ सकती हैं। धन तंगी हो सकती है। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज काले तिल का दान करें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज के दिन विवादों से बचें। व्यापार में हानि की आशंका है इसलिए नए अनुबंध न करें। नौकरी में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। पारिवारिक जरूरतों पर धन अधिक खर्च हो जाएगा। वैवाहिक जीवन संकटपूर्ण रह सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी।
- रेमेडी : आज काले उड़द का दान करें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज के दिन सतर्कता से रहना होगा। नौकरी और व्यापार में स्थितियां आपकी सोच से विपरीत जा सकती हैं। खर्च की अधिकता रहेगी। अचानक धन की जरूरत लग सकती है। परिवार के साथ संबंध सुधारने का प्रयास करें। शरीरिक शिथिलता हावी रहेगी।
- रेमेडी : आज मसूर की दाल का दान करें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications