Ank Jyotish Rashifal 22 September : मूलांक 7 का दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 22 September: आज 22 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मानसिक परेशानियों वाला रह सकता है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपके अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। इससे आपका मन विचलित रहेगा और किसी काम में मन भी नहीं लगेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा। आर्थिक मामले आज भी फंसे ही रहेंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज कोई काम आगे बढ़ता नहीं दिखेगा। ठहराव महसूस होगा इससे मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी। कार्यस्थल पर विपरीत स्थितियां बन सकती हैं। व्यापार में नए काम आज न जोड़ें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन सामान्य है। सारे कार्यों में यथास्थिति रहेगी। कुछ खास उन्नति आज नहीं होगी। नौकरी और व्यापार सामान्य रहेगा। पारिवारिक कार्यों में ध्यान लगाना होगा। दांपत्य जीवन को मजबूत करने का प्रयास करें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद धागा अपने दाहिनी पैर के अंगूठे में बांधें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें। अचानक यात्रा हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य में चल रही खराबी दूर होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। मानसिक भ्रम में रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। धन हानि होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन संतुलित व्यवहार करने का है। अपने अहंकार को परे रखकर लोगों से मिलेजुलें अन्यथा कोई आपको पसंद नहीं करेगा। व्यवहार की मृदुता कार्यों में जीत दिलाएगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें। धन संबंधी कोई बड़ा निर्णय आज न लें।

  • रेमेडी : आज सफेद चमकीले वस्त्र धारण करें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आप जो भी निर्णय लेंगे वह जीवनभर साथ चलेगा। साझेदारी में कोई काम आज शुरू न करें हानि की आशंका है। व्यापार में स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। पारिवारिक विवाद की आशंका है। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।

  • रेमेडी : आज चमेली का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामंजस्य से बिताना होगा। पारिवारिक जीवन तो सुखद रहेगा किंतु बाहरी स्थितियों में तनाव हो सकता है। नौकरी में विवादित स्थितियां कुछ कम होंगी। बिजनेस में लाभ होगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन सामान्य है। परिवार पर ध्यान देना होगा। सामाजिक क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिल सकती है। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का योग बनेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए काम शुरू करने के लिए दिन ठीक है।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र धारण करें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+