Ank Jyotish Rashifal 22 December : मूलांक 5 के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 22 December: आज 22 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए निर्णय लेने में परेशानी पैदा करेगा। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको अपने बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। बदलाव वाला दिन है। नौकरी, व्यापार में स्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। परिवार में महत्व नहीं मिलेगा। कुछ करीबी मित्र अवश्य सहयोग करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज मोगरे का परफ्यूम लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
प्रेम संबंधों के मामलों में आज आप लकी रहेंगे। पुराना प्रेम लौट आएगा। किसी से दिल की करीबी महसूस होगी। विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर को ग्रोथ मिलेगी किंतु बदलाव होने की संभावना भी है।
- रेमेडी : आज आप मोगरे का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपके जॉब बदलने का निर्णय लेना पड़ सकता है। अपनी बौद्धिक क्षमता का इस्तेमाल करें और सही निर्णय लें। नए व्यापारिक अनुबंध कर पाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा किंतु पारिवारिक चिंता हावी रहेगी। संतान पक्ष को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त होगी।
- रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य है और आपके काम सुगमता से पूरे होंगे। काम पूरे करने में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। परिवारिक समागम होगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन मंगलप्रद है। शुभ और मांगलिक प्रसंग आएंगे। सामाजिक जीवन में सम्मान और पद मिलेगा। नौकरी में नए ऑफर आएंगे। युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम और दांपत्य संबंधों में गर्माहट आएगी। धन लाभ होगा। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे।
- रेमेडी : आज कस्तूरी का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन पुराने झंझटों से मुक्ति दिलाएगा। आपको मानसिक शांति रहेगी। दौड़भाग थमेगी। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से धन अर्जित करेंगे। जॉब बदलने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में समय ठीक रहेगा। नए काम साथ में जोड़ेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज पारिवारिक मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। परिवार में महत्व बढ़ेगा। संपत्ति और वाहन के अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। धन लाभ होगा। कर्ज चुकाने की स्थिति में आ जाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। यात्रा करते समय सतर्कता बरतनी होगी।
- रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपको सतर्कतापूर्वक काम करना है। विशेषकर आर्थिक मामलों में ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जरूरतों पर खर्च होगा। युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। करियर में ठहराव महसूस होगा।
- रेमेडी : आज ओड परफ्यूम लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपको अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में तालमेल बनाना होगा। परिवार का साथ और सहयोग करना होगा। धन संबंधी किसी भी मामले में सतर्कता रखनी होगी। अपनी जरूरतों पर खर्च करेंगे किंतु धन की तंगी बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : लाल केसर-चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications