Ank Jyotish Rashifal 21 September : मूलांक 4 का दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 21 September: आज 21 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिदायक और सभी कामों में सफलता दिलाने वाला रहेगा है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 6, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज दिन थोड़ा मानसिक परेशानियों वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपको किसी का व्यवहार दुखी कर सकता है। व्यपारिक स्थितियों में ठहराव महसूस होगा। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी से टकराव होगा। प्रेम संबंधों की ओर झुकाव बढ़ेगा।
- रेमेडी : आज जैस्मीन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपको कुछ अच्छी खबरें देने वाला है। कामकाज में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। कोई प्रेम प्रस्ताव मिलेगा जो आपके मन को प्रफुल्लित करेगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लाभ होगा।
- रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन अनुकूल है इसलिए अटके कामों को पूरा करने का प्रयास करें सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। पारिवारिक यात्राएं भी हो सकती हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ होगा। संपत्ति में निवेश करेंगे। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
- रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक जीवन में कोई पद प्रतिष्ठा मिल सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारियों की सराहना मिलेगी। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। धन लाभ होने के योग हैं।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन ठोस निर्णय लेने का दिन है। कामों को अटकाने की बजाय करने पर फोकस करें। मन को प्रसन्न रखें और जुट जाएं लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होने वाला है। अचानक बड़ी धनराशि की जरूरत लग सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज खस का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपके काम सुगमतापूर्वक होंगे। संबंधों को निभाने के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक और बाहरी जीवन में सामंजस्य बनाना होगा। आर्थिक निवेश करने से आज बचें। मित्रों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज केसर-चंदन इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय परिवार के वरिष्ठजनों की सलाह अवश्य लें। बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। अटका हुआ धन मिल सकता है।
- रेमेडी : आज कस्तूरी का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज अपने काम सतर्कतापूर्वक करें। विशेषकर आर्थिक मामलों में सतर्क रहने का दिन है। प्रेम संबंधों में कोई धोखा हो सकता है। दांपत्य में टकराव होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नौकरी और व्यापार में स्थितियां अनुकूल होंगी। नए काम शुरू करेंगे।
- रेमेडी : आज मस्क का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक विवादों के कारण कहीं मन नहीं लगेगा। संबंध खराब हो सकते हैं। धन को लेकर भी सतर्कता रखनी होगी। निवेश करने से बचें। कार्यस्थल पर अधिकारियों से पटरी नहीं बैठेगी। सेहत का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज पारिजात का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications