Ank Jyotish Rashifal 21 November: मूलांक 1 के लिए दिन खास, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 21 November : आज 21 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक भी 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सम्मानजनक तरीके से व्यतीय होगा। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 5, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन अत्यंत विशेष है। बड़े काम समय पर हो जाने से मन में प्रसन्न रहेगा। नए काम प्रारंभ करने का योग है। धन का आगमन होगा। आजीविका के साधनों में बदलाव हो सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
- रेमेडी : आज भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। आपके मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है। नए काम शुरू करने के लिए दिन श्रेष्ठ है। आर्थिक मामले लाभ देने वाले हैं। पारिवारिक संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- रेमेडी : आज किसी स्त्री को बेसन की मिठाई खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। युवाओं को करियर में नए विकल्प मिलेंगे। आर्थिक, सामाजिक दृष्टि से आज का दिन सम्मान दिलाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पैसों की तंगी दूर होगी। संपत्ति-वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
- रेमेडी : आज गरीबों को पीले फल खिलाएं।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज कामकाज के लिहाज से दिन उत्तम है। साझेदारी में काम प्रारंभ करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा और उसमें नए काम साथ में जोड़ेंगे। संपत्ति के मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव कुछ कम होगा।
- रेमेडी : आज काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन मंगलकारी है। आज कई अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार से बिगड़े हुए संबंध सुधरने वाले हैं। मित्रों-रिश्तेदारों के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। मानसिक सुख शांति बनी रहेगी। दौड़भाग से कुछ राहत रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज किसी जरूरतमंद परिवार को हरे मूंग दान करें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज के दिन आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलने से बड़ी योजनाओं पर काम करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। वाहन-मशीनरी के कामों से लाभ मिलेगा। शारीरिक रोग कम होंगे। पैसों की बचत होने लगेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
- रेमेडी : आज तीन कन्याओं को खीर बनाकर खिलाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपको सामाजिक क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। युवाओं को नए करियर ऑप्शन मिलेंगे। पैसों का आगमन होगा। आर्थिक संकट दूर होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। परिवार के साथ यात्राओं पर भी जा सकते हैं। बीमारियों पर खर्च में कमी आएगी।
- रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपके अनेक बिगड़े काम बन जाएंगे। अटके कामों में तेजी आएगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और नौकरी के नए प्रस्ताव मिलने वाले हैं। वैवाहिक जीवन का टकराव दूर होगा। धन लाभ प्राप्त होगा। नया निवेश करने की योजना बनेगी।
- रेमेडी : आज घोड़े को चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन विशेष लाभदायी है। नए-नए मार्गों से धन अर्जित करेंगे। मानसिक सुख शांति प्राप्त होगी। परिवार और बाहरी जीवन में तालमेल बनाना होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार में नए अनुबंध करेंगे। सभी से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications