Ank Jyotish Rashifal 20th May: मूलांक 2 वालों के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 20th May

Ank Jyotish Rashifal: आज 20 मई 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक के जातकों के लिए बेहतरीन जाने वाला है। आज बाहरी के साथ घर-गृहस्थी के कार्य होंगे और मनोरंजन का माध्यम भी मिलेगा। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगा। अपने कार्य पूरे करने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। परिवार और मित्रों का पूरा सपोर्ट रहेगा। धनतंगी दूर होगी। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। करियर को गति मिलेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वस्थ रहेंगे।

  • रेमेडी : तिल से बनी कोई मिठाई अवश्य खाएं।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर को आगे बढ़ाने की नई राह मिलेगी। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। पैसों की आवक होगी। वाहन खरीदने के योग हैं। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खर्च में कमी आएगी। दांपत्य सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : आज मावे की कोई मिठाई खाएं।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन में मिले अवसरों को भुनाने का पूरा प्रयास करें। आज का दिन आपका है, जो चाहें, जैसा चाहें वैसा कर सकते हैं, लाभ ही मिलेगा। अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा। मन में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा।

  • रेमेडी : आज पीली मिठाई अवश्य खाएं।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपके लिए कुछ नई संभावनाएं आ रही हैं। नए कार्य की तलाश में है तो हो सकता है वही ऑफर आ जाए। नया बिजनेस करना चाहते हैं तो करें, लाभ होगा। पारिवारिक जीवन श्रेष्ठ रहेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज तिल से बनी मिठाई खाएं।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

जीवन सुखद होने की ओर बढ़ रहा है। बौद्धिक कार्यों में सफल होंगे। करियर में बदलाव की संभावना है, नए स्टार्टअप में निवेश करेंगे। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज आटे का हलवा खाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

लेखन-पठन-शिक्षण के काम में सफलता, इनसे जुड़ा करियर गति पकड़ेगा। जो लोग सेहत के प्रति चिंतित हैं वे खुश हो जाएं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैसों की आवक होगी और बचत होगी। पारिवारिक, बाहरी जीवन में सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

  • रेमेडी : आज मैदे से बनी कोई मिठाई अवश्य खाएं।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज नौकरी में बदलाव और व्यापार में उन्नति की संभावनाएं नजर आ रही हैं। धन की तंगी दूर होगी और जो काम पैसों के कारण अटके हुए थे वे पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अन्य दिनों की अपेक्षा दौड़भाग कम होगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज गुलाब से बनी मिठाई अवश्य खाएं।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

भागदौड़ आज कम रहेगी लेकिन काम पूरे होने में संदेह रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है, व्यापार में नए कार्य जोड़ सकते हैं। धन का अभाव दूर होगा। संपत्ति में निवेश करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

  • रेमेडी : आज दूध से बनी मिठाई खाएं।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आपके कार्य आज अटके सकते हैं लेकिन परिवार के अनुभवी लोगों की मदद से उनसे निकल सकते हैं। पुराने निवश से पैसा आने के योग हैं। आज आपकी धार्मिक आध्यात्मिक रुचि बढ़ने वाली है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है।

  • रेमेडी : मावे की मिठाई खाकर घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+