Ank Jyotish Rashifal 20th August: मूलांक 6 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 20th August: आज 20 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 9 और शत्रु अंक 5, 6, 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन सामान्य है लेकिन आपको अपने अहंकार का त्याग करना होगा। दूसरों को कमतर आंकने की प्रवृत्ति छोड़ें। आज स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी आ सकती है। नौकरी स्थल पर मानसिक तनाव, सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन सामान्य है और आपके कुछ काम बन जाएंगे किंतु कुछ अटक भी सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता रखना आवश्यक होगा। आर्थिक लाभ होगा, संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन अनुकूल है। हाथ में लिए हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। आर्थिक संकट दूर होगा। निवेश से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। यात्रा हो सकती है।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज नए अवसरों के साथ नई चुनौतियां भी आ सकती हैं। पुराने अटके कार्यों को किसी के सहयोग से गति देने का प्रयास करें। धन लाभ होगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यापार में उन्नति होगी। परेशानियों का हल मिलेगा। धैर्य और संयम का परिणाम मिलेगा।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का पेन अपने पास रखें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

धार्मिक और मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहा टकराव दूर होगा। नौकरी में नई संभावनाएं बन रही हैं। व्यापार में उन्नतिदायक योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन शुभ है इसलिए कार्यों को करने में आलस्य न करें। शीघ्रता से काम करेंगे तो सफलता मिलने में संदेह नहीं रहेगा। धन की आवक बढ़ने वाली है। एक से अधिक साधनों से पैसा आने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : आज लाल धागा बायीं कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन शुभ और उन्नतिदायक है। आज कुछ घटनाएं आकस्मिक रूप से हो सकती हैं। ये अच्छी और बुरी दोनों हो सकती हैं। परिवार का सहयोग रहेगा, मित्रों के साथ मिलकर नए काम शुरू कर सकते हैं। वर्तमान कार्य में बदलाव करने के लिए दिन उत्तम है। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

उच्चाधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकट दूर होगा। पैसों के कारण अटके हुए काम भी आज पूरे हो जाएंगे। करियर को नई उड़ान मिलने वाली है। भाग्योदय होगा। अचानक कहीं से बड़ा और शुभ समाचार मिलने वाला है।

  • रेमेडी : आज लाल रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

मानसिक और शारीरिक रूप से आज स्वस्थ अनुभव करेंगे। लंबे समय से चल रही दौड़भाग थमेगी। अटके हुए काम आज बन सकते हैं। ध्यान रहे आज किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। धैर्य से काम लें। माता-पिता का सहयोग मिलने से बड़े काम बन जाएंगे।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+