Ank Jyotish Rashifal 1st January 2024 : मूलांक 1 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 1st January 2024 : आज 1 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सम्मानजनक और कार्यवृद्धि दिलाने वाला रहेगा।

आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन सुखद बीतेगा। परिवार के साथ मौज-मस्ती, उल्लासपूर्ण दिन रहेगा। पारिवारिक यात्राएं होंगी। कार्यस्थल पर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। काम में मन लगेगा। नए कारोबार शुरू करने की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अनेक जगह से पैसा आएगा।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें आकर्षण बढ़ेगा।
- लकी नंबर : 1, 2
यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन उन्नतिदायक रहने वाला है। आपके सभी काम सफलतापूर्वक हो जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार से मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसा आएगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। करियर को रफ्तार मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में अवश्य रखें।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आप प्रत्येक काम में सफलता प्राप्त करेंगे। कोई काम अटकेगा नहीं। दिन का पूर्वार्द्ध देव दर्शन, परिवार के साथ बीतेगा। करियर को ग्रोथ मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना बनेगी। धन आएगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सुखद तरीके से व्यतीत होगा। परिवार और मित्रों के साथ मेलजोल होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा किंतु खर्च की अधिकता रहेगी। यात्राएं हो सकती हैं। कार्यस्थल पर माहौल ठीक रहेगा। कुछ लोगों से तालमेल बनाना कठिन होगा।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 5
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आप दूरस्थ शहरों की यात्राएं कर सकते हैं। धार्मिक आध्यात्मिक उन्नति होगी। परिवार के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन की सूचना मिलेगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन उत्तम है। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी रहेगी।
- रेमेडी : आज मोगरे का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 6
यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ा काम पूरा हो जाने से चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन आएगा और उसे अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
- रेमेडी : आज केसर-चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। मित्रों के सहयोग से बड़ी योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करेंगे। आर्थिक स्थिति प्रसन्नता क कारण बनेगी किंतु ध्यान रखें आपको अपने अहंकार का त्याग करना होगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता के शिखर प्राप्त करेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र धारण करें।
- लकी नंबर : 7, 8
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन पर्यटन में बीतेगा। दूरस्थ जगह की यात्राएं कर सकते हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। पैसा आने के योग हैं और उन्हें निवेश भी कर देंगे। स्वास्थ्य की परेशानी आज कुछ कम होगी। बिजनेस में बदलाव की संभावना बनेगी।
- रेमेडी : आज केसर-चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज किसी करीबी मित्र के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। पुराने प्रेम संबंध दोबारा सामने आने से मन को प्रसन्नता मिलेगी। आर्थिक प्रगति होगी। शारीरिक स्वास्थ्य क ध्यान रखना होगा। लंबी दूरी की यात्राएं आट टाल दें। संपत्ति का विवाद सुलझ जाएगा।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 9, 1
यह पढ़ें: मासिक राशिफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?












Click it and Unblock the Notifications