Ank Jyotish Rashifal 19 October : मूलांक 1 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल

आज 19 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम और सुख प्रदान करने वाला है।

आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 4, 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 19 October 2023

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए अत्यंत प्रसन्न करने वाला रहेगा। आप लंबे समय से जिन कामों के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे थे वे पूरे होने वाले हैं। नए वाहन, संपत्ति खरीदने के योग हैं। धन की आवक होगी। पारिवारिक संकट समाप्त हेागा। मित्रों का सहयोग प्राप्त रहेगा।

रेमेडी : आज लाल गोल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।

लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29


आज का दिन शुभ है। आपके काम पटरी पर लौट आएंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात का समय है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य क टकराव दूर होगा। पारिवारिक सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्यगत समस्याएं दूर होंगी।

रेमेडी : आज सफेद कागज का चंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।

लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन मंगलप्रद है। आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। मित्रों के साथ पर्यटन और धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका आएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भेंट होगी जो आगे भी काम आएगा।

रेमेडी : आज पीला कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।

लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन सामान्य है। कुछ काम तेज गति से होंगे जबकि कुछ कामों में ठहराव महसूस होगा। पारिवारिक जीवन के विवाद दूर होंगे। मन ऊर्जावान बना रहेगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर-परिवार में नया वाहन आएगा और भाग्य चमकेगा।

रेमेडी : आज ग्रे कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।

लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज सपने साकार करने का दिन है। लंबे समय से कोई योजना मन में चल रही है तो उसे आज धरातल पर उतार लें सफल होंगे। परिवार के सहयोग से बड़े काम बन जाएंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

रेमेडी : आज हरे रंग का कागज का आयताकार टुकड़ा पर्स में रखें।

लकी नंबर : 5, 9


मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन आपका है। जो चाहेंगे, जैसा चाहेंगे वैसा होगा। परिवार में, सामाजिक जीवन में समस्त सुखों की प्राप्ति होगी। पैसा आने के एक से अधिक मार्ग खुलेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रस्ताव मिलेगा।

रेमेडी : आज नारंगी कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।

लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन शुभ है। आलस्य का त्याग करें और काम में जुट जाएं। मन को स्थिर, एकाग्र करें और काम संपन्न करें। शारीरिक अस्वस्थता दूर होगी। अनावश्यक खर्चों पर आज लगाम रहेगी। पारिवारिक विवाद आज दूर होंगे। आर्थिक तंगी भी दूर होने वाली है। लाभ होगा।

रेमेडी : आज काला कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।

लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आप जैसा चाहेंगे वैसा करने में सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पैसों की कमी दूर होगी। रोगों में कमी आने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में महत्व बढ़ेगा। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कोई सम्मान मिल सकता है। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं।

रेमेडी : आज नीले रंग का कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।

लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज दिन मंगलप्रद है। भूमि, संपत्ति, भवन के अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। रोग दूर होंगे, रोगों पर खर्च में भी कमी आएगी। आय के अनेक माध्यम रहेंगे। युवाओं को नौकरी के बड़े ऑफर मिल सकते हैं। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।

लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+