Ank Jyotish Rashifal 18 November: मूलांक 8 को मिलेगी तरक्की, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 18 November : आज 18 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक भी 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों को शांत दिमाग से रहना होगा। विवाद हो सकते हैं। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 6, 9 और शत्रु अंक 5, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको थोड़ा सहज सावधान रहना होगा। परिवार में किसी से विवाद के कारण तनाव महसूस हो सकता है। शारीरिक रोग परेशान करेंगे और रोगों पर खर्च भी होगा। नौकरी में आपके कार्य को महत्व नहीं मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। पैसों की आवक होती रहेगी।
- रेमेडी : आज नीला धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सामान्य है किंतु आपको अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा। किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। नौकरी में नए विकल्प मिलने वाले हैं। कारोबार आज ठीक चलेगा। नए काम भी प्रारंभ कर सकते हैं। शारीरिक रोग दूर होंगे।
- रेमेडी : आज नीले कागज का टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन सामान्य है किंतु आपको थोड़ा सकर्त रहना होगा, विशेषकर आर्थिक मामलों में आज किसी पर सहज विश्वास न कर लें। निवेश करते समय सतर्कता रखनी होगी। नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। युवाओं के करियर में ग्रोथ मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज नीले रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके कुछ काम फंस सकते हैं किंतु किसी भी हाल में आपको विवाद नहीं करना है। शांत रहें, काम स्वत: गति से होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर विवाद सामने आ सकते हैं। आर्थिक हानि की आशंका है इसलिए निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज काले रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आप कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने परिवार के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। घर में मेहमान आएंगे। करियर में बदलाव की संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति के काम सुगमतापूर्वक पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति है।
- रेमेडी : आज काला धागा सीधे हाथ की कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन सामान्य है। काम कोई अटकेगा नहीं। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी और रोग दूर होने की संभावना भी बन रही है। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति के विवाद दूर होंगे। परिवार के साथ आपको तालमेल बनाकर रहना होगा।
- रेमेडी : आज काले या नीले वस्त्र अवश्य पहनें।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। किसी के काम में टांग न अड़ाएं वरना आप मुसीबत में फंस सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। व्यापार ठीक चलने लगेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
- रेमेडी : आज नीला रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज अपने काम स्वयं करना ठीक रहेगा। दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे तो हानि उठानी पड़ सकती है। भूमि, भवन में निवेश करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। तनाव कम होगा और राहत अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा को उन्नति मिलेग। व्यापार में नए काम प्रारंभ करेंगे।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। आर्थिक, सामाजिक रूप से उन्नति होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव करना चाहें तो कर सकते हैं। कारोबार आज ठीक चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज काला रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications