Ank Jyotish Rashifal 18th June: मूलांक 1 वाले गुस्से को करें कंट्रोल , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 18 जून 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए दिन कठिन है। अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में और बाहर किसी से विवाद होने की आशंका है इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।
- रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 9
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज चाहे कैसी भी स्थिति आ जाए अपनी वाणी को खराब न होने दें। लोग आपसे नाराज रहेंगे लेकिन आप धैर्य रखें, सब ठीक होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। निरोगी रहेंगे। धन संबंधी मामलों की बाधाएं दूर होंगी। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है। बदलाव होगा।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन सामान्य है। अपने से बड़ों और अनुभवी लोगों की सलाह लेना पड़ सकती है। निवेश के रास्ते खुलेंगे। धन की आवक अच्छी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। प्रेम और दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। मन प्रसन्न रहेगा। निरोगी रहेंगे।
- रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज कोई भी काम ठीक तरीके से नहीं होगा, इसलिए क्रोध आएगा। भाई-बहनों से किसी बात पर टकराव हो सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार में नए कार्य साथ में जोड़ेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।
- रेमेडी : आज ग्रे कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सामान्य है आपको आज दूसरों के काम में दखल नहीं देना है। जो जैसा है उसे वैसा ही चलने दें। आर्थिक मामलों में दूसरों की सलाह मायने रखेगी। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन जैसे योग बन रहे हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
- रेमेडी : आज हरे कागज का चतुष्कोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन सामान्य है किंतु ध्यान रहे किसी से टकराव हो तो शांति से बैठकर बात सुलझा लें। आज यात्राओं के योग हैं। परिवार के मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। पैसों की तंगी दूर होगी और स्वयं के भौतिक उत्थान पर खर्च करेंगे। करियर में ग्रोथ मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का पंचकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा बस इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपने कर्म सही रखें। आज किसी का दिल न दुखाएं, किसी की मदद की जरूरत पड़े तो अवश्य करें। खानपान का ध्यान रखें, पेट रोग हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में लाभ की स्थितित में रहेंगे।
- रेमेडी : आज काले रंग का कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
क्रोध की अधिकता रहेगी इसलिए परिस्थितियों को धैर्य के साथ हैंडल करें। अपने अहंकार को त्यागना होगा। मानसिक रूप से सशक्त रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता दूर होगी। ऊर्जावान बने रहेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। युवाओं को नए जॉब ऑफर मिलने वाले हैं।
- रेमेडी : आज नीले कागज का आयताकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सतर्कता से रहने का है। अपने कार्य अटके तो दूसरों को दोष न दें, खुद में सुधार करें। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारिक स्थितियां सुधार की ओर बढ़ रही है। शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
- रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 7












Click it and Unblock the Notifications