Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ank Jyotish Rashifal13th February 2024 : मूलांक 4 के लिए दिन सुखद ,जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 13th February 2024 : आज 13 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है।

Ank Jyotish Rashifal1

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उठापटक वाला रह सकता है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपको मित्रों से टकराव दूर करना होगा। आपको अपने अहंकार का त्याग करके आगे बढ़ना होगा। परिवार में सहयोग नहीं मिलेगा किंतु मित्रों से सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में तनाव महसूस होगा। व्यापारिक कार्य ठीक चलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपको किसी करीबी मित्र की करीबी एक बार फिर महसूस होगी। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कारोबार ठीक चलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन सुखद और सामंजस्यपूर्ण रहेगा। सभी ओर से सहयोग प्राप्त रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन उत्तम है। काम फटाफट होंगे। नई नौकरी या पार्टनरशिप में बिजनेस करने का ऑफर आएगा। प्रेम और दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। स्वास्थ्य सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपके कुछ काम उलझ सकते हैं, विशेषकर पैसा फंस सकता है इसलिए निवेश करने या किसी को पैसा उधार देने की गलती न करें। अपने काम स्वयं करें। परिवार का सहयोग लेने में संकोच न करें। नौकरी में स्थितियां अनुकूल बनेंगी। व्यापार ठीकठाक चलेगा।

  • रेमेडी : आज ग्रे रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आप किसी के भरोसे न रहें। जो करना है स्वयं करें। परिवार को साथ लेकर चलना होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विवादों का निपटारा होगा। संपत्ति के फंसे काम निकल पड़ेंगे। करियर में उन्नति मिलने वाली है। प्रेम और दांपत्य में मजबूती आएगी।

  • रेमेडी : आज हरे रंग के कपड़े पहनना लाभदायक रहेगा।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सुखद है। परिवार में आनंदोत्सव होगा। मित्रों के साथ पर्यटन की योजना बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन आएगा किंतु खर्च भी होगा। नौकरी में बदलाव के लिए दिन ठीक है। कारोबार आज ठीकठाक चलेगा। अविवाहितों का विवाह हो सकता है

  • रेमेडी : आज सफेद चमकीले वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। सभी के साथ अच्छा करने का प्रयास करेंगे तो बच जाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है। स्वास्थ्य में बड़ी परेशानी आ सकती है। आजीविका के नए साधन मिलने वाले हैं। धन खर्च होगा।

  • रेमेडी : आज काले रंग के वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन सामान्य बीतेगा। सारे काम यथावत स्थिति में रहेंगे। न लाभ न हानि। परिवार का सहयोग बड़े कामों में मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रहा टकराव कम करने का प्रयास सफल होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी आज मिल सकती है।

  • रेमेडी : आज नीले वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आपको परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शारीरिक शिथिलता महसूस होगी। काम में मन नहीं लगेगा। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं। कारोबार ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 2

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+