Ank Jyotish Rashifal 13 OCTOBER : मूलांक 1 वाले रहेंगे संभलकर, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 13 OCTOBER: आज 13 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए परेशानीभरा रह सकता है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज भागदौड़ अधिक रहेगी उसके बावजूद काम बन नहीं पाएंगे। अटके काम अटके ही रहेंगे। पैसों की बड़ी जरूरत लग सकती है। पारिवारिक सामंजस्य बनाने में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य भी गड़बड़ा सकता है। नौकरी में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है।
- रेमेडी : आज पारिजात का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सामान्य रहेगा। मित्रों से विवाद हो सकता है। परिवार और कामकाज में तालमेल बनाने में दिक्कत आएगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मसले आज हल नहीं हो पाएंगे। सेहत बिगड़ेगी।
- रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन संकटपूर्ण है इसलिए शांत रहें। दूसरों के प्रति अपने व्यवहार को संतुलित रखना होगा। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। पैसों की जरूरत लग सकती है। रोग परेशान करेंगे। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यापार में लाभ की संभावना बनेगी।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन तनावपूर्ण बीतने वाला है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से टकराव होगा। इसका असर आपके पद पर पड़ेगा। व्यापार में नए लोगों को जोड़ने से पहले सोच-विचार कर लें। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। आज खर्च की अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्च होगा।
- रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज परिवार के साथ तालमेल बनाने में परेशानी आएगी। आपके निर्णय गलत साबित हो सकते हैं जिससे हानि की आशंका रहेगी। धन आने के मार्ग में बदलाव हो सकता है। आज कोई नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। साझेदारी में काम करेंगे तो लाभ हो सकता है।
- रेमेडी : आज खस का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज अपने काम करने के लिए आपको दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापारियों को थोड़ी परेशानी महसूस होगी। आर्थिक संकट बना हुआ है और आज भी हल होने की संभावना नहीं दिख रही। परिवार में किसी से अनबन होगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
- रेमेडी : आज चंदन केसर मिश्रित इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन मिश्रित फलदायी है। पारिवारिक जीवन के तनाव कम होंगे किंतु आजीविका के साधनों का संकट बना हुआ है। युवाओं की नौकरी की तलाश आज भी पूरी नहीं होगी। मन में किसी बात को लेकर आशंका कुशंका रहेगी। कार्य पूर्ण होने में संदेह रहेगा।
- रेमेडी : आज खस का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। खासकर संपत्ति या शेयर कारोबार आदि में निवेश करते समय सतर्क रहें। परिवार का सहयोग लें। नौकरी में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। विवाद करने से बचें। कारोबारियों को बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।
- रेमेडी : आज जैस्मीन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। बस आपको परिवार या बाहरी स्थितियों में विवाद से बचने का प्रयास करना होगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी। किसी काम में मन नहीं लगेगा। थोड़ा ध्यान योग करें। नौकरी में बदलाव का मन करेगा। व्यापार में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं।
- रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications