Ank Jyotish Rashifal 12th July: मूलांक 1 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal: आज 12 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए थोड़ा उठापटक वाला रह सकता है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 6, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 12th July:

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन मंगलमय रहेगा। कार्यस्थल पर काम की सराहना मिलेगी। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में नई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नए व्यापारिक अनुबंध करेंगे। स्वास्थ्य आज कुछ ठीक रहेगा। धन की तंगी दूर होगी। परिवार के साथ सामंजस्य बनेगा।

  • रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कार्य समय पर और तेज गति से होंगे। यदि लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो परिवार के सहयोग से वो आज हो जाएगा। आजीविका के साधनों से लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्यगत समस्याएं आज दूर हो जाएंगी।

  • रेमेडी : आज बैलों को हरा चारा खिलाएं।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन शुभ है। प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति होगी। धन संबंधी मामले सुलझ जाएंगे किंतु परिवार के साथ अचानक कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में नए आयाम स्थापित करेंगे। मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आज दूर हो जाएगी।

  • रेमेडी : आज पंछियों को दाना डालें।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। काम अटक भी सकते हैं। इसलिए आज बड़े काम हाथ में न लें। निर्णय लेने में परेशानी हो तो परिवार के साथ मिलबैठकर निर्णय लें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में मेहमान आएंगे। मांगलिक प्रसंग आएंगे। सेहत आज ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज कबूतरों को दाना डालें।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन शुभ है। कार्य प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। धन का आगमन होगा। संपत्ति के मामले सुलझेंगे। भाई बहनों से संबंध सुधरेंगे। परिवार के साथ विवादों का निपटारा होगा। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलेंगे। नए व्यापारिक कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है।

  • रेमेडी : आज सफेद गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सामान्य रहेगा। सारे कार्य सहजता से पूरे होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति की सूचना मिलेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कर्ज लेकर आज नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज दिन थोड़ा दौड़भाग वाला रहेगा। कोई भी काम आसानी से नहीं होगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। इससे मन दुखी रहेगा। कोई करीबी मित्र भी धोखा दे सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

  • रेमेडी : आज तोतों के लिए दाने का इंतजाम करें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज जो भी नया काम करें सोच समझकर ही करें। विशेषकर साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो अवश्य सारे पक्ष विचार कर लें। धन की आवक होगी। मानसिक शांति रहेगी। भूमि, भवन के काम पूरे होंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार में शिथिलता रहेगी।

  • रेमेडी : आज कौवों के लिए भोजन का प्रबंध करें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन उन्नतिदायक है। कुछ नए अवसर मिलने वाले हैं। नए लोगों से भेंट भी होगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। धनागम होगा। भूमि, वाहन के कार्य सफलतापूर्वक हो जाएंगे। आवश्यक कार्यों से यात्राएं हो सकती हैं। मन में आत्मविश्वास भरा रहेगा।

  • रेमेडी : आज मछलियों को दाना डालें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+