Ank Jyotish Rashifal 12 OCTOBER : मूलांक 1 को मिलेगा सम्मान , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 12 OCTOBER: आज 12 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 5, 6, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन उम्मीदों और अवसरों से भरा हुआ है। कुछ ऐसे काम होंगे जिनसे आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धैर्य और संयम का लाभ मिलेगा। पारिवारिक विवाद सुलझेगा। आर्थिक संकट कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी।

  • रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 8

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन उन्नतिकारक है। कई काम पूरे होने की ओर अग्रसर होंगे। आर्थिक लाभ होगा, संपत्ति सुख प्राप्त होगा। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। नौकरी में स्थितियां सामान्य रहेंगी। व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 9

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन शुभ है। चुनौतियों से पार पाकर नई दिशा में कदम बढ़ाएंगे। परिवार के सहयोग से आर्थिक संकट दूर होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन का टकराव समाप्त होगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता। प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी।

  • रेमेडी : आज पीला रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन शुभ और उन्नतिदायक है। लंबे समय से फंसे हुए काम आज बन जाएंगे। आर्थिक समस्याओं का हल निकलेगा। नौकरी में बदलाव के साथ स्थानांतरण का योग भी है। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। बाहरी स्थितियों में भी विवाद से बचें।

  • रेमेडी : आज पीले कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज थोड़ी भागदौड़ के साथ काम पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ किसी उत्तम यात्रा पर जाने के योग हैं। मित्रों से चल रहा टकराव दूर होगा। धन की तंगी रहेगी लेकिन काम कोई अटकेगा नहीं। कोई बड़ा निर्णय लेते समय परिवार के वरिष्ठों की सलाह अवश्य लें।

  • रेमेडी : आज किसी गरीब को सवा किलो चने की दाल दान में दें।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सामान्य है। पुराने समय से अटके हुए काम आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे किंतु कोई नए काम आज शुरू कर सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। नौकरी और व्यापार में यथास्थिति कायम रहने वाली है। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज पीले वस्त्र धारण करें।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज घर-परिवार के मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर आएगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। दांपत्य का मनमुटाव दूर होगा। मित्रों से टकराहट दूर होगी। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन की तंगी दूर होने वाली है।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन वृद्धिकारक है इसलिए आलस्य का त्याग करें और आत्मविश्वास के साथ काम में जुट जाएं। किसी बड़ी परियोजना पर काम कर रहे हैं तो उसे शीघ्रता से पूरी करें लाभ होगा। परिवार से सामंजस्य बना रहेगा। आजीविका के साधनों में आज बड़े बदलाव हो सकते हैं।

  • रेमेडी : आज बेसन की कोई मिठाई अवश्य खाएं।
  • लकी नंबर : 8, 6

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आपके सोचे अधिकांश काम पूरे होने के योग हैं। भागदौड़ थमेगी और मन को आराम मिलेगा। परिवार में मेहमान आएंगे उससे मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। धन आएगा किंतु खर्च भी होगा। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+