Ank Jyotish Rashifal 11 November: मूलांक 2 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 10 November : आज 11 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8 और शत्रु अंक 3, 5, 6, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आप मानसिक रूप से थोड़ा विचलित रह सकते हैं। किसी बात की चिंता परेशान करेगी। अचानक बड़ी धनराशि की जरूरत लग सकती है। परिवार में विवादित स्थिति बनेगी। किसी बाहरी व्यक्ति या मित्र की परवाह आपके दिल को छू लेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपका है, जो चाहेंगे वह मिलेगा और काम पूरे होंगे। किसी बात की चिंता दूर होगी। नए प्रेम संबंध मन को प्रसन्न करेंगे। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा। आजीविका के साधनों में बदलाव होने की संभावना बन रही है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का चंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन सामान्य है। काम अपनी गति से होते रहेंगे। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। पारिवारिक जरूरतें पूरी होंगी। नए निवेश की योजना बनेगी। नौकरी के नए प्रस्ताव आएंगे। नए कारोबारी अनुबंध होंगे। साझेदारी के काम सफल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज पीले कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके काम पूरे होने में संदेह है। बड़ा काम अटक सकता है, इससे मानसिक तनाव होगा। परिवार में विवाद हो सकता है। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से टकराव हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन की तंगी महसूस होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज काले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सामान्य है किंतु मित्रों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। अपने काम करवाने के लिए दूसरों पर प्रेशर न डालें। शारीरिक अस्वस्थता लगेगी। नौकरीपेशा की जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ सकते हैं। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज हरे कागज का तीर के आकार का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन मंगलकारी है। घर-परिवार में मेहमान आएंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोगों में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। नौकरीपेशा लोगों का काम बदल जाएगा। नए स्टार्टअप के लिए समय ठीक है। आर्थिक लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का सितारे के आकार का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आप जो भी निर्णय लें या काम करें उसमें परिवार के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग सलाह अवश्य लें। मित्रों से मनमुटाव दूर होगा। नए काम शुरू करने के लिए दिन ठीक है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज धूसर रंग के कागज का आयताकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन गुजर सकता है। अधिकारियों से पटरी नहीं बैठ पाने के कारण विवाद होगा। किसी बात का अधिक तनाव नहीं लेना है वरना स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अचानक बड़ी धनराशि की जरूरत लग सकती है।
- रेमेडी : आज नीले कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य है। काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर-परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव कम होगा। किंतु आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कोई पुराना रोग सामने आ सकता है। धन संपत्ति प्राप्त होगी।
- रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।












Click it and Unblock the Notifications