Ank Jyotish Rashifal 11th June: मूलांक 2 वाले रहेंगे खुश , जानिए बाकियों का हाल
Numerology : आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं।
Ank Jyotish Rashifal: आज 11 जून 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। सारे काम समय पर पूरे होंगे। परिवार में किसी मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे। मेहमान आएंगे। यात्राएं होंगी। नौकरी में स्थायित्व प्राप्त होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। कर्ज मुक्ति का समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन शुभ है और मन प्रसन्न करने वाले समाचार से शुरुआत होगी। कार्य तेज गति से पूर्ण होंगे। परिवार में महत्व बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलना होगा।
- रेमेडी : आज सफेद कबूतरों को दाना डालें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज जो भी कार्य हाथ में लेंगे वह अवश्य पूरा होगा। किसी मित्र या पारिवारिक सदस्य के सहयोग से काम पूरे होंगे। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संबंधों को निभाने के प्रति सचेत रहें। आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी होगी। नया काम शुरू होगा।
- रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 3, 1
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज अपने काम स्वयं करें, दूसरों पर काम टालेंगे तो हानि की आशंका रहेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी और क्रोध दोनों को संभालें। धन लाभ होगा, भौतिक सुखों पर खर्च होगा। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज कुत्तों को बिस्किट या टोस्ट खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सामान्य है, अनेक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे लेकिन किसी अंजाम तक नहीं पहुंचेंगे। शारीरिक रूप से दिन थकाने वाला रहेगा। रोग आ सकते हैं। नौकरी में मन नहीं लगेगा, व्यापार शिथिल रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में मेहमान आएंगे।
- रेमेडी : आज तोतों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। सोचे हुए सभी काम पूर्णता को प्राप्त होंगे। धनागम होगा। नए रिश्ते बनेंगे, नए मित्र मिलेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। युवाओं को नए जॉब ऑफर आएंगे। आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : आज पशुओं के लिए पीने के जल का प्रबंध करें।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
अपने कार्य आज स्वयं करने होंगे। दूसरों के भरोसे न रहें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना होगा। नए बदलाव सहर्ष स्वीकार करें। व्यापारियों को अधीनस्थों की जरूरत का ध्यान रखना होगा। मानसिक, शारीरिक रूप से आज स्वस्थ अनुभव करेंगे।
- रेमेडी : आज चीटिंयों के लिए आटा डालें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपके सारे काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। संपत्ति के कार्य फलेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएगा। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज काले घोड़े को चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन उत्साहजनक बीतेगा। कार्य सिद्धि के योग हैं। नए कार्य में हाथ आजमाएंगे। नौकरीपेशा की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। व्यापारी अपने वर्तमान काम के साथ नए काम जोड़ेंगे। धन लाभ होगा। परिवार में सुख-सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications