Ank Jyotish Rashifal 11th January 2024 : मूलांक 7 वालों के लिए दिन अच्छा, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 11th January 2024 : आज 11 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक भी 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मानसिक भ्रम जैसा रह सकता है।

Ank Jyotish Rashifal

आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में भटकाव वाला रह सकता है। आप सही समय पर निर्णय नहीं ले पाएंगे। आपको किसी प्रियजन की कमी महसूस होगी। धन तंगी परेशान करेगी। परिवार से पटरी बैठाने में दिक्कत आएगी। कामकाज ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज के दिन आपको पारिवारिक जीवन में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य में सामंजस्य बनाना पड़ेगा। धन की आवक बढ़ेगी। नए कामकाज प्रारंभ करेंगे। बिजनेस और नौकरी में स्थितियां अनुकूल होंगी। नए प्रेम प्रसंग मन को प्रसन्न करेंगे। स्वस्थ रहेंगे।

  • रेमेडी : आज मोगरे का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपको परिवार के साथ मिलजुलकर रहना होगा। परिवार के सहयोग से बड़े संकट दूर हो जाएंगे। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। आर्थिक लाभ होगा। खर्च को नियंत्रित तरीके से करें। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी आज दूर होगी।

  • रेमेडी : आज चमेली का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आप जो भी काम करें उसमें परिवार के अनुभवी लोगों की राय अवश्य लें। बड़े निर्णय लेने का मौक आएगा। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति के योग हैं। बिजनेस ठीक चलेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भूमि, भवन खरीदने के योग बनेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। परिवार के साथ कहीं तीर्थ यात्रा या पर्यटन का अवसर आएगा। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। धन आएगा और उसे सत्कर्मों के साथ अपनी सुविधाओं पर खर्च करेंगे। पुराने मित्रों से भेंट होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आप किसी विशेष काम के पूरा हो जाने से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। कर्ज मुक्ति का अवसर आएगा। परिवार के साथ सुखद संबंध रहेंगे। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। मन में उमंग और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज केसर-चंदन इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। पारिवारिक समागम होगा। मांगलिक धार्मिक प्रसंगों में शामिल होंगे। पारिवारिक यात्राएं होंगी। धन का आगमन होगा और उसे अपने सुख-सुविधाओं में वृद्धि पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य का टकराव दूर होगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन सामान्य बीतेगा। काम तय गति से होंगे किंतु बड़े आर्थिक मसले फंस सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राएं करना आज घातक हो सकता है। किसी निर्णय में परेशानी आए तो परिवार का सहयोग ले सकते हैं। नौकरी में विवाद परेशानी आ सकती है। सतर्क रहें।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आप किसी विशेष काम से यात्रा पर रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। आर्थिक मामले अटके रहेंगे। धन की तंगी महसूस होगी। विवादों का निपटारा करने का प्रयास करें। आजीविका के साधनों में लाभ होगा। नए काम प्रारंभ करेंगे।

  • रेमेडी : आज केसर-कस्तुरी का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+