Ank Jyotish Rashifal 11th February 2024 : मूलांक 8 वाले रहेंगे खुश , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 11th February 2024 : आज 11 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए ठीकठाक गुजरने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा। मानसिक अस्थिरता हावी रहेगी। किसी बात का निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में अनिश्चितता रहेगी। बिजनेस से जुड़े काम ठीक होंगे।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन ठीकठीक रहेगा। काम जैसे हैं वैसे ही रहेंगे। पारिवारिक विवादों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक संकट बना हुआ है। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। नौकरी और व्यापार ठीकठाक चलेगा।
- रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपके लिए वक्त थोड़ा कठिन होगा। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने में कठिनाई आएगी। संतान पक्ष के साथ भी पटरी मुश्किल से ही बैठेगी। अपने स्वभाव को थोड़ा नर्म करना होगा। कार्यस्थल पर सभी का सहयोग करना होगा। आज नए काम शुरू कर सकते हैं।
- रेमेडी : आज लाल धागा दाहिनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। किसी मित्र के माध्यम से अचानक शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में बदलाव शुभ होगा और व्यापार में भी अनुकूल स्थितियां आज बनती दिख रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा। पैसों की थोड़ी आवक खुलने लगेगी।
- रेमेडी : आज तांबे का छल्ला अनामिका अंगुली में धारण करें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको करियर में उन्नति करने के संबंध में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार की मदद करने का अवसर आएगा। अपनी वाणी के प्रभाव से दूसरों को जीत लेंगे। आर्थिक संकट कम होगा। संपत्ति से जुड़े काम आज कर सकते हैं।
- रेमेडी : आज तांबे का कड़ा दाहिने हाथ में पहन सकते हैं।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन पारिवारिक मेलजोल वाला दिन है। अपने काम करने के लिए अधिक दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। नौकरी की अस्थिरता समाप्त होगी। व्यापार में स्थितियां आपके अनुसार चलने लगेंगी। पैसा आएगा और उसका संचय भी होगा। स्वास्थ्य समस्या कम होगी।
- रेमेडी : आज लाल स्याही का पेन अपने साथ रखें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज कार्यस्थल पर किसी से आपका विवाद हो सकता है इसलिए अपने दायरे में रहें। किसी के कहने में आकर निवेश करना हानिकारक हो सकता है। परिवार में विवाद दूर होगा। भाई-बहनों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन सुखद संयोगों और अवसरों वाला है। युवाओं को एक से अधिक जगह से जॉब ऑफर आएगा। नए स्टार्टअप में भी आज निवेश किया जा सकता है। दिन सुखद है। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पैसा आएगा।
- रेमेडी : आज लाल फूल का पौधा अपने घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर के संबंध में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। व्यर्थ के कार्यों में समय और धन नष्ट होगा। सार्वजनिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। दांपत्य जीवन में बड़ विवाद हो सकता है।
- रेमेडी : आज लाल कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
- लकी नंबर : 9, 6
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications