Ank Jyotish Rashifal 11 OCTOBER : मूलांक 8 को मिलेगा पैसा, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 11 OCTOBER: आज 11 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अति उत्तम और वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 7, 9 और शत्रु अंक 4, 5, 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज के दिन आपके सारे काम समय पर हो शीघ्रता से पूरे होंगे। परिवार के सहयोग से बड़ी योजनाओं पर काम प्रारंभ करेंगे। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। माता-पिता के साथ पर्यटन पर जाएंगे। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार ठीक चलेगा।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उनमें लाभ होगा और वे काम पूरे भी होंगे। नौकरी में बदलाव होने वाला है। व्यापार में लाभ होगा। नए काम प्रारंभ करेंगे। युवाओं को नए जॉब ऑफर आने वाले हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन अति उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन मंगलदायक है। अपने काम पूरे करने के लिए दूसरों की मदद नहीं लेनी पड़ेगी। शारीरिक रोग दूर होंगे। नौकरी में उन्नति होगी। नया पद और जिम्मेदारी मिल सकती है। अवसरों का लाभ मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य में मधुरता आएगी। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज पारिवारिक कार्यों से यात्राएं हो सकती है। नौकरी में अस्थायी रूप से रूकावट आएगी। अधिकारियों से पटरी नहीं बैठ पाने के कारण लंबी छुट्टी ले सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन मंगलदायक है। आपके निर्णय सटीक बैठेंगे और लाभ होगा। संपत्ति को लेकर विवाद सुलझेगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। परिवार में आनंदोत्सव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। नौकरी में उन्नति के साथ स्थान परिवर्तन होगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज पारिवारिक कार्यों से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक सफलता देने वाला दिन है और आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ होगा। युवाओं को विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। संपत्ति के काम उत्तम होंगे।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, वरना नौकरी छूट सकती है। व्यापारी वर्ग को नए काम साथ में जोड़ने होंगे। पैसों के मामलों में किसी पर अचानक भरोसा न कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अटके काम और फंसा हुआ धन दोनों आज ठीक होंगे। परिवार के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज सिंदूर क तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन वृद्धिकारक है किंतु आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। दूसरे का काम में हस्तक्षेप न करें। अपने काम समय पर पूरे करने के प्रयास करें। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। कर्ज मुक्ति के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications