Ank Jyotish Rashifal11 December : मूलांक 3 को होगा लाभ , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 10 December: आज 11 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम, धन संपदा प्रदान करने वाला रहेगा। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहने वाला है। फंसा हुआ पैसा लौट आएगा। निवेश यदि कहीं गलत हो गया है तो उसका फंसा हुआ धन भी आएगा। भौतिक सुख प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर माहौल सुखद रहेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके धन संबंधी सारे काम पूरे हो जाएंगे। कोई काम अटकेगा नहीं। संपत्ति बनाने का योग बनेगा, खरीदी-बिक्री से लाभ कमाएंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन अत्यंत श्रेष्ठ है। परिवार की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। नौकरी और व्यापार में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। नए काम प्रारंभ करेंगे। धन तंगी दूर होगी। कर्ज मुक्ति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपके काम सुगमता से पूरे हो जाएंगे। किसी मित्र या परिवार के सदस्य के सहयोग से बड़ी योजनाओं पर काम प्रारंभ करेंगे। धन लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा लौट आने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

  • रेमेडी : आज चंदन का परफ्यूम लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज नौकरीपेशा लोगों को दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है, इससे आपका महत्व बढ़ेगा। स्थानांतरण भी सुखद हो सकता है। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। आपसी सामंजस्य से परिवार में माहौल सुखद रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे।

  • रेमेडी : आज चांदी का कड़ा पहनकर रखें।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन मंगलमय व्यतीत होगा। परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कर्ज मुक्ति होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन सामान्य बीतेगा। काम अपनी तय गति से होते रहेंगे। आज आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो आपके काम में सहयोग करेगा और भविष्य में आपका हमकदम बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैसा आएगा किंतु खर्च भी उसी अनुपात में होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन सुंदर और सुखद तरीके से व्यतीत होगा। पारिवारिक सामाजिक दृष्टि से उत्कर्ष वाला समय रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति होगी। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। सेहत में सुधार आएगा। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख मिलेगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनने के साथ सफेद चंदन का तिलक भी लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके अटके हुए सारे काम गति पकड़ेंगे। पारिवारिक और बाहरी जीवन में सामंजस्य बनाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा अपने काम के साथ नए काम भी प्रारंभ करेंगे। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 6
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+