Ank Jyotish Rashifal 1st February 2024 : मूलांक 9 वाले रहेंगे बहुत खुश , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 1st February 2024 : आज 1 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन श्रेष्ठ है। आपके काम सफलतापूर्वक होंगे और कोई अड़चन भी नहीं आएगी। पारिवारिक मसले हल होंगे। मित्रों से टकराव दूर होगा और प्रेम बढ़ेगा। आजीविका के साधन प्राप्त होंगे। पहले से कोई योजना बना रखी है तो उस पर काम शुरू करें।
- रेमेडी : आज हल्दी का तिलक मस्तक पर करें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज अपने कार्यों को आगे बढ़ाने का दिन है। करियर को लेकर बड़े फैसले करने पड़ सकते हैं। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। पैसा आएगा और उसका उपयोग भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ाने में करेंगे। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। दांपत्य संबंध मजबूत होंगे।
- रेमेडी : आज पीले कपड़े पहनें शुभ रहेगा।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन परिवार को साथ लेकर चलने का है। अपने अहंकार को परे रखकर रिश्तों को मजबूत बनाएं। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। निवेश से पैसा कमाएंगे। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलने वाली हैं। नौकरी में बदलाव करने के बारे में विचार कर सकते हैं।
- रेमेडी : आज पीले रंग का रेशमी धागा अपनी दाहिनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी का व्यवहार मन को दुखी करेगा। पैसा आएगा किंतु खर्च भी हो जाएगा। आजीविका के नए साधनों के बारे में विचार करें। नौकरी में विवादित स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज किसी से व्यर्थ का विवाद हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। करियर की चिंता रहेगी क्योंकि वर्तमान कार्य में बदलाव होना तय है। अचानक कहीं यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में तकरार होगी।
- रेमेडी : आज गाय को केले खिलाएं।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में आनंदोत्सव होगा। कार्य व्यवसाय की चिंता दूर होगी। धन लाभ होगा। समाज में कोई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल सकता है।
- रेमेडी : आज पीले फूलों के पौधे लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। आत्मविश्वास बनाए रखें और पूरी ऊर्जा से काम करें। अपने पैसे और समय का सदुपयोग करें। लोग आपको भटकाने का प्रयास करेंगे किंतु आप धैर्य रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम टूटेगा।
- रेमेडी : आज हल्दी की माला पहनें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपको शारीरिक शिथिलता महसूस होगी। काम में मन नहीं लगेगा। कार्यस्थल पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। उच्चाधिकारियों से पटरी नहीं बैठेगी। पैसों की तंगी महसूस होगी और उस पर भी अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है।
- रेमेडी : आज पीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। किसी भी काम को करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। निवेश करने में सावधानी रखें। संपत्ति का विवाद आपके पक्ष में सुलझेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज चने की दाल का दान करें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications