Ank Jyotish Rashifal 9 September : मूलांक 8 को मिलेगा धन , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 09 September: आज 9 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। सभी अंक वाले जातकों के लिए आज का दिन उलझनोंभरा रहने वाला है। मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी पर अचानक भरोसा न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। पारिवारिक कार्यों पर खर्च होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान पक्ष को चोट लग सकती है। कार्यस्थल पर विवाद टालने का प्रयास करें।
- रेमेडी : आज नीले वस्त्र अवश्य पहनें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज के दिन परिवार और समाज में आपको महत्व मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन इसी कारण आपमें अहंकार की भावना भी प्रबल रहेगी। सभी लोगों को समान रूप से महत्व और सम्मान दें। कार्यस्थल पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं।
- रेमेडी : आज नीला रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज जो भी बड़े निर्णय लें उसमें परिवार के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। किसी भी काम को पूरी प्लानिंग और सारे पक्ष सोच विचार के बाद ही करें। धन के मामलों में सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। दांपत्य में प्रेम और विश्वार में वृद्धि होगी।
- रेमेडी : आज नीले कागज का पंचकोणीय टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज मनमुताबिक सफलता मिलने में संदेह रहेगा। काम अटके रहेंगे और लोग आपसे नाराज रहेंगे। व्यावसायिक स्थितियां गड़बड़ा सकती हैं। किसी के भरोसे काम न छोड़ें। पारिवारिक विवाद गहरा सकता है। कार्यस्थल पर परेशानी और तनाव महसूस करेंगे।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज छोटे-छोटे कामों को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। हालांकि परिवार के सहयोग से परेशानियों का हल मिल सकता है। आज आपका दांपत्य जीवन सुखद बनेगा। अपने जीवन के बारे में कोई बड़ा निर्णय आज ले सकते हैं। धन का उपयोग संभलकर करें।
- रेमेडी : आज मनीप्लांट का पौधा लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
यदि आप व्यापारी हैं तो ध्यान रखें कि कोई धोखाधड़ी आपके साथ हो सकती है। आज किसी व्यक्ति को उधार दिया पैसा लौटकर नहीं आएगा। पारिवारिक विवादों से बचने का प्रयास करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन की कड़वाहट दूर होगी।
- रेमेडी : आज नीले कपड़े अवश्य पहनें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज कार्यों को लेकर थोड़ी भागदौड़ रहेगी। अपने काम ईमानदारी से करने का प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा किंतु अपने निर्णय स्वयं ही लेने होंगे। कार्यस्थल पर किसी अधीनस्थ से विवाद हो सकता है। धन संबंधी मामले स्वयं हल करने का प्रयास करें।
- रेमेडी : आज नीला रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन थोड़ा सा उठापटक वाला रहेगा। पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। व्यापार में स्थितियां कुछ अनुकूल होंगी। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज नीला पेन जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। कुछ काम हो जाएंगे जबकि कुछ काम अटके रह सकते हैं। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। रोग दूर होंगे। पैसों की बचत होगी। विवाद दूर होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नए काम प्रारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक शुभप्रद यात्राएं हो सकती हैं।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications