Ank Jyotish Rashifal 09 December : मूलांक 4 को होगा धनलाभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 09 December: आज 9 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए वाद-विवाद वाला रह सकता है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज के दिन आपका सामना विवादों से हो सकता है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। मानसिक कष्ट होगा। काम अटकेंगे। तनाव महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर शांत रहने का प्रयास करें। व्यापार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में खराबी आएगी। चिंता हावी रहेगी।
- रेमेडी : आज कौवों को पका हुआ अनाज खिलाएं।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज परिश्रमपूर्वक काम पूरे होने के योग हैं किंतु मेहनत अधिक करनी होगी। परिवार में महत्व बढ़ेगी। जिम्मेदारियां हर क्षेत्र में अधिक निभानी पड़ेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों का प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
- रेमेडी : आज नीले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज कार्यस्थल पर आपको विवादों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी आपके काम में कमी निकालेंगे। व्यापारी वर्ग को कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा किंतु पूरी तरह ठीक नहीं होगा। युवाओं को करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
- रेमेडी : आज काले वस्त्र पहनें लाभ होगा।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती है। निवेश को लेकर मन में उलझन रहेगी। परिवार के सहयोग से बड़ी योजनाओं पर काम प्रारंभ करेंगे। धन तंगी दूर होगी। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है। व्यापारी वर्ग नए काम के लिए कर्ज ले सकते हैं।
- रेमेडी : आज नीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज रिश्तों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। अपनों और परायों के बीच अंतर रखते हुए काम करें। वैवाहिक जीवन में टकराव होगा किंतु आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। नौकरीपेशा तनाव में रहेंगे। विद्यार्थियों को तनाव होगा।
- रेमेडी : आज नीले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज कुछ अनुकूलताएं प्राप्त होंगी तो कुछ विवाद भी हो सकते हैं। धैर्य और संयम बरतना होगा। पारिवारिक सुख-सहयोग रहेगा किंतु बाहरी लोग सपोर्ट नहीं करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान को लेकर सतर्कता बरतें। नौकरी और व्यापार आज ठीकठाक चलेगा।
- रेमेडी : आज नीले कांच की बाटल में पानी भरकर पश्चिम दिशा में रखें।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज काम अटकने वाला दिन है। चाहे कितनी भी मेहनत कर लो लेकिन काम नहीं हो पाएंगे इसलिए शांत बैठे अगले दिन प्रयास करें। परिवार का सहयोग रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त रहेगा। निवेश की योजना बनाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होने वाले हैं।
- रेमेडी : आज काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज भागदौड़ और कठिन परिश्रम के बाद अपना लक्ष्य पाने में सफल हो जाएंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। पुराने निवेश और संपत्ति से धन अर्जित करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज काला रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज विवादों से बचने का प्रयास करना होगा। कोई व्यक्ति आपके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। धन को लेकर भी सतर्क रहना होगा। शेयर में निवेश आज न करें। भाई-बहनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वैवाहिक जीवन के टकराव कुछ कम होंगे।
- रेमेडी : आज काली गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications