Ank Jyotish Rashifal 8th August: मूलांक 4 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 8th August: आज 8 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य और मिलाजुला रहने वाला है। मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन भटकाव और परेशानियों भरा रह सकता है। व्यर्थ के कार्यों में समय और धन नष्ट होगा। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर महत्व कम मिलेगा। व्यापारी वर्ग को थोड़ी राहत रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन को लेकर सतर्क रहें।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 2
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम अटके ही रहेंगे किंतु जो काम आज करेंगे वह सफल हो जाएगा। परिवार का सहयोग रहेगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज कई नए अवसर और नए कार्य मिलने वाले हैं। धन का आगमन श्रेष्ठ तरीके से होगा। मानसिक शांति अनुभव करेंगे। दौड़भाग थमेगी और काम मनमुताबिक चलेंगे। रोगों से मुक्ति मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन शुभ है। संबंधों का लाभ मिलेगा। मन में उत्साह और उमंग रहेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। नए अवसर भी मिलने वाले हैं। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। युवा नए स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। शारीरिक रोग दूर होने के योग हैं।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक मस्तक और हृदय पर लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सामान्य है। अपने जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। मित्रों के साथ मिलकर कोई कार्य प्रारंभ करेंगे। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार में लाभ होगा। युवाओं को करियर के नए ऑप्शन मिलने वाले हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज जो भी काम करें उसमें परिवार के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की राय जरूर लें। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ पर्यटन का अवसर आएगा।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन उत्तम है। कार्य प्रगति से होंगे। उच्चाधिकारियों से टकराव दूर होगा। नया व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद आपके पक्ष में हल होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक मस्तक पर करें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ होगा। फंसा हुआ पैसा लौट आएगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने का योग आएगा। मन में उत्साह रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य है। कुछ पारिवारिक कार्यों को लेकर दौड़भाग हो सकती है। धन लाभ होगा। संपत्ति के अटके काम आज हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापारी वर्ग कर्ज लेकर कार्य को आगे बढ़ा पाएंगे।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications