Ank Jyotish Rashifal 06 OCTOBER : मूलांक 6 की दूर होगी चिंता, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 06 OCTOBER: आज 6 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए समृद्धिदायक और भौतिक सुख बढ़ाने वाला रहेगा। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 5, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज धन संबंधी मामलों के लिए दिन शुभ है। किसी को उधार दिया पैसा लौट आएगा। अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है। प्रेम संबंधी मामलों के लिए दिन अच्छा है। करियर को ग्रोथ मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज सफेद कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन मंगलकारी है। आपके आकर्षण और प्रभाव में वृद्धि होगी। आपका प्रेम संबंध स्वीकार हो जाएगा। दांपत्य में भी मधुरता आएगी। आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। नया काम प्रारंभ करेंगे। आर्थिक मसले सुलझेंगे। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन सामान्य है। पारिवारिक और बाहरी जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए करियर ऑप्शन भी मिलने वाले हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज केसर का परफ्यूम लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
लंबे समय से चल रही भागदौड़ आज थम जाएगी। कुछ वक्त परिवार के साथ बिताने से सारा तनाव और चिंता दूर हो जाएगी। पारिवारिक मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। धन लाभ होगा। धैर्य और संयम का फल मिलेगा। नौकरी में उन्नति होने वाली है।
- रेमेडी : आज सफेद, चमकीले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको परिवार और कामकाज के बीच तालमेल बनाना होगा। दांपत्य जीवन में चल रहे टकराव को बातचीत से टालने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे का ध्यान रखना होगा। आजीविका के नए साधन मिलने वाले हैं। शारीरिक रोग दूर होंगे।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
मन की प्रसन्नता सबसे जरूरी है इसलिए आज प्रसन्न रहने का प्रयास करें। दुख और चिंताओं को भूलें और नए सिरे से आगे बढ़ें। समय उन्नतिदायक है इसलिए पिछली बातों को भूलकर नया काम करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन-संपत्ति को लेकर चिंता दूर हो जाएगी।
- रेमेडी : आज जामुनी रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन उन्नतिदायक है। आपका भौतिक उत्कर्ष होने वाला है और आप एक सुखद जीवन की ओर अग्रसर होंगे। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। व्यापार में थोड़ी परेशानी और ठहराव आने से मन चिंतित रहेगा।
- रेमेडी : आज चांदी का कोई आभूषण पहनकर रखें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मनमुटाव दूर होगा और रिश्तों में एक बार फिर गर्माहट आएगी। परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। धन लाभ होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज पिंक रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपमें क्रोध की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर परिवार में विवाद हो सकता है, इसलिए शांत रहने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर भी अधिकारियों से टकराव हो सकता है। आर्थिक मसलों पर परिवार की राय अवश्य लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज कोई भी पसंदीदा परफ्यूम लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications