Ank Jyotish Rashifal 04 September : मूलांक 8 के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 04 September: आज 4 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। सभी अंक वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपको किसी खास व्यक्ति की कमी महसूस होगी, जो कभी आपके दिल के करीब रहा था। पारिवारिक जीवन में विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ टकराव होगा। नौकरी में तनाव रहेगा किंतु व्यापार ठीक चलेगा। आर्थिक लाभ होने वाला है।

  • रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का भाग्यांक 2 ही है इसलिए आज का दिन आपका ही है। सभी काम हो जाएंगे, लोगों से संबंध सुधरेंगे, प्रेम बढ़ेगा, किसी करीबी व्यक्ति से दूरी हो गई है तो उससे पुन: घनिष्ठता होगी। प्रियजन आपकी कद्र करेंगे। नौकरी में सम्मान बना रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज माता समान किसी महिला को कुछ मिठाई भेंट करें।
  • लकी नंबर : 2, 9

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, खासकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी से व्यर्थ का विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धन का अपव्यय स्वयं रोकें।

  • रेमेडी : आज गुरुजनों क सम्मान करें।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपकी प्रवृत्ति थोड़ी धार्मिक रहेगी। सत्कर्मों में प्रवृत्त रहेंगे। मन में सकारात्मकता का संचार होगा। जीवन सामान्य गति से चलेगा। धन लाभ होगा। पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी। दांपत्य और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य भी आज ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज गायों को हरा चारा खिलाएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन उठापटक वाला रहेगा। छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए भारी दौड़भाग करनी पड़ेगी। चिड़चिड़ाहट रहेगी। लोगों से व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। पैसों की तंगी महसूस होगी। हालांकि जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

  • रेमेडी : आज तोतों के लिए दाने का प्रबंध करें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन मंगलदायक है। कार्य तेज गति से होंगे। धन लाभ् होगा। संपत्ति खरीदने के कार्य तेजी से होंगे। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। धार्मिकता में वृद्धि होगी। परिवार के मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रगाढ़ होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद मावे की मिठाई किसी स्त्री को दान दें।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज मन प्रसन्न करने वाली सूचना मिलेगी। फंसे काम और अटका धन मिल जाएगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में नए ऑफर आएंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज कौवों को रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन शुभ है। लंबे समय से चल रही दौड़भाग कुछ थमेगी और आपके सारे काम तय गति से पूरे होंगे। नौकरी में उन्नति के साथ बदलाव भी दिख रहा है। नए काम शुरू करेंगे। सरकारी कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक यात्राओं पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

  • रेमेडी : आज काले श्वान को रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन सामान्य है। आपको अपने व्यवहार में मृदुता रखनी होगी वरना छोटे विवाद बड़े में बदल सकते हैं। पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखने के लिए अपने अहंकार का त्याग करना होगा। धन का आगमन होगा। नौकरी में उन्नति होगी। नए काम शुरू कर पाएंगे।

  • रेमेडी : आज बकरियों को चारा खिलाएं।
  • लकी नंबर : 9, 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+