Ank Jyotish Rashifal 03 September : मूलांक 5 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 03 September: आज 3 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। सभी अंक वाले जातकों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ और सफलतादायक रहने वाला है। मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन अत्यंत विशेष रहेगा। सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। किसी मित्र के सहयोग से नई योजनाओं पर काम प्रारंभ करेंगे। आर्थिक मसलों पर किसी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में तनावपूर्ण स्थिति आज कुछ कम लगेगी। स्वास्थ्य लाभ होने वाला है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन शुभ है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक या धार्मिक प्रसंगों में शामिल होंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में वृद्धि होने वाली है। नौकरी और व्यापार में कुछ नवीनता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप रूठे हुए हैं तो मित्र आज मनाने आएंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला गले में पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन वृद्धिकारक है। अटके हुए सारे काम आज हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार उत्तम होगा। पारिवारिक सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुगमता आएगी।

  • रेमेडी : आज लाल रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपकी प्रवृत्ति सात्विक रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। मन सकारात्मकता से भरा रहेगा इस कारण अनेक काम सहजता से हो जाएंगे। आर्थिक मजबूती आएगी। आजीविका के नए साधन मिलने वाले हैं। रोग दूर होंगे। दंपतियों में प्रेम बढ़ने वाला है।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

समय शुभ है। अपने काम स्वयं करें अधिक लाभ होगा। परिवार के साथ शुभ यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। नए व्यापार प्राप्त होंगे। अपने पुराने अनुभव से सीख लें और उसी के अनुसार निवेश करें। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन शुभ है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। वाहन सुखद की प्राप्ति होगी। पारिवारिक समागम होगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने वाला है। किसी विशेष कार्य के पूरा होने के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र धारण करें।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपके काम सहजता से पूरे होंगे। धन लाभ होगा, संपत्ति खरीदी-बिक्री करेंगे। मानसिक सुकून रहेगा। लंबे समय से चल रही भागदौड़ थमेगी। अपने जीवन के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ने वाला है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज कोई ऐसा काम हो जाएगा जिसे पूरा करने के लिए आप कई दिनों से प्रयासरत थे। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा। परिवार में महत्व बढ़ेगा। हालांकि आपको अपने रोगों के प्रति सतर्क रहना होगा। रोगों पर खर्च भी होगा। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है।

  • रेमेडी : आज तांबे का कड़ा पहनकर रखें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन मंगलदायक रहेगा। जो काम हाथ में लेंगे वह पूरा होगा। मित्रों के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार होंगी। साझेदारी में नए काम प्रारंभ करेंगे। धन लाभ होगा। रोग दूर होंगे। पारिवारिक सामंजस्य होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मानसिक शांति महसूस होगी।

  • रेमेडी : आज तांबे की अंगूठी पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+