Ank Jyotish Rashifal 03 December : मूलांक 2 को मिलेगा मित्रों का सहयोग , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 03 December: आज 3 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज के दिन आपके कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं किंतु परेशान न हों, उन्हें सुधारने के मौके भी जल्द मिलेंगे। परिवार में महत्व जरा कम मिलेगा किंतु मित्रों के बीच आप लोकप्रिय रहेंगे। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज मित्रों की ओर से सहयोग और महत्व मिलेगा। काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। मानसिक शांति रहेगी। कार्यस्थल पर महत्व बढ़ेगा। आज बड़ी जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। नए कारोबार में पैसा लगाएंगे। संपत्ति-वाहन की खरीदी बिक्री से लाभ होने वाला है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपको पारिवारिक कार्यों पर ध्यान देना होगा। संतानपक्ष की ओर से कोई उत्साहजनक समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलने वाले हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और संभव है कि यह संबंध विवाह में बदल जाएं।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन सुखद रहेगा। भागदौड़ से राहत मिलेगी और मानसिक शांति का संचार होग। आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में आपका महत्व बढ़ेगा। नौकरी और कारोबार में मनमुताबित सफलता और लाभ मिलने वाला है।

  • रेमेडी : आज लाल रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आपके लिए कुछ चुनौतियां तो कुछ अच्छे अवसर भी आने वाले हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और बड़ी परियोजनाओं पर परिवार के साथ मिलकर काम प्रारंभ करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को थोड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज धर्म और अध्यात्म की ओर आपका रूझान रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बनेंगे। परिवार में महत्व बढ़ेगा। मेहमान आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। मानसिक शांति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के कार्य की बाधाएं दूर होंगी। लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपके काम सरलतापूर्वक हो जाएंगे। साझेदारी में काम प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल है। नए स्टार्टअप में हाथ आजमाएंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ स्थानांतरण भी हो सकता है। आर्थिक तंगी कम होगी किंतु कर्ज मुक्ति आज भी नहीं हो पाएगी।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपको आलस्य छोड़कर काम में जुट जाना है। अटके कामों को किसी मित्र या पारिवारिक सदस्य की मदद से गति देने का प्रयास करें। आज सत्य का साथ न छोड़ें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन का बड़ा निवेश करने से बचना होगा। लंबी यात्राएं टालें।

  • रेमेडी : आज लाल-कत्थई रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन पुरानी परेशानियों को दूर करने का दिन है। आर्थिक मामलों में लाभ में रहेंगे। संपत्ति की खरीदी-बिक्री से धन अर्जित करेंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध् मजबूत होंगे। स्वास्थ्य का संकट कुछ कम होगा। कोर्ट के फंसे मामले सुलझेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+