Ank Jyotish Rashifal 01 November : मूलांक 6 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 01 November : आज 1 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है , आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
यह आपके लिए अच्छा दिन रहेगा. व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें, जो महिलाएं लंबे वक्त से नौकरी खोज रही थीं, आज उन्हें सफलता मिलेगी। प्रेमियों के लिए दिन लकी है। पति-पत्नी भी खुश रहेंगे।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आपका दिन लाभदायक रहेगा। लोगों का रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, व्यापार करने वाले लोगों को अधिक मुनाफा होगा। जो लोग साहित्य से जुड़े हैं उन्हें अच्छे काम के ऑफर मिल सकते हैं। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म होने से आप ऊर्जावान रहेंगे और काम में मन लगेगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा। परिवार संग घूमने की प्लानिंग करेंगे, धन लाभ हो सकता है।
- रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अनावश्यक खर्चों को कम करके बचत के बारे में सोचेंगे। आपके कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आपका दिन बेहतर रहेगा. दू जीवनसाथी का सहयोग और प्यार आपके दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। धन लाभ हो सकता है। कारोबारियों को आज तगड़ा मुनाफा होगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज बहुत अच्छा दिन होगा. किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थी आज अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपको अपने काम दूसरो के सहारे पूरे करने होंगें। आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आप ऑफिस के काम से यात्रा कर सकते हैं लेकिन यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन शुभ रहेगा। आपके प्रियजन के लिए आज का दिन अच्छा है, आप कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग भी मिल सकता है।
- रेमेडी : आज अष्ट गंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 2
- डिसक्लेमर-यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
डिसक्लेमर-यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications