Ank Jyotish Rashifal 01 December : मूलांक 8 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 01 December : आज 1 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन सुखद संदेश लेकर आ रहा है। आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे। पारिवारिक कारणों से यात्राएं करेंगे। मित्रों से दूरी कम होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में स्थिति सुखद बनने वाली है। नए कारोबार में हाथ आजमाएंगे। मानसिक शांति महसूस करेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके सारे काम पटरी पर आ जाएंगे, इसमें किसी का सहयोग लेना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। धन का आगमन होने से कर्ज मुक्ति कर पाएंगे। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। आजीविका के नए साधन मिलने वाले हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन उत्तम रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और स्वजनों से चल रही अनबन दूर होगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आज का दिन शापिंग और मौज-मस्ती में बीत सकता है। आर्थिक लाभ होगा। निवेश से धन अर्जित करेंगे। स्वास्थ्य सुधरेगा।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज भागदौड़ थमेगी। मुश्किल समय निकल गया है इसलिए आज कुछ राहत महसूस करेंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ पर्यटन पर जाएंगे। धन लाभ होगा। नौकरी में बदलाव करने के लिए निर्णय लेने वाला दिन रहेगा आज।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो परिवार के वरिष्ठों की सलाह अवश्य ले लें। पैसों की तंगी दूर होगी। कर्ज मुक्ति का प्रस्ताव मिलेगा। संपत्ति को लेकर कोई विवाद है तो उसका हल निकलेगा। नौकरी और व्यापार में उत्तम स्थिति बनने वाली है।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन मंगलकारी है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मानसिक स्थिति उत्तम रहेगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। धन की तंगी दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। कारोबार में नए काम साथ में जोड़ सकते हैं।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

अपने काम आज आपको स्वयं करने होंगे। दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे तो हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरीपेशा हैं तो आपकी प्रतिष्ठा को कोई ठेस पहुंचा सकता है। सतर्क रहें धन को लेकर भी। कारोबारी नए काम प्रारंभ तो करेंगे किंतु मनमुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपके काम आसानी से हो जाएंगे। भागदौड़ कम रहेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। यात्राएं होंगी। प्रेम संबंधों में थोड़ा टकराव हो सकता है। अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखें। स्वास्थ्य सुधरेगा। किंतु आज खर्च की अधिकता रह सकती है।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन सामान्य बीतेगा। शिथिलता और आलस्य आप पर हावी रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। मन का भटकाव कुछ कम होगा किंतु सही निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। आज सर्दी-जुकाम, बुखार से परेशान रह सकते हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

  • रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+