'D' अक्षर वाले कभी समझौता नहीं करते

जिनका नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुरू होता है वो इंसान जो चीज पाना चाहता है उसे वो हर कीमत पर पा लेता है।

नई दिल्ली। आज हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अक्षरों यानी अल्फाबेट का क्या असर पड़ता है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्‍ययन किया है। उन्हीं से बातचीत पर आधारित लेख में हम बता रहे हैं A से Z तक अक्षर वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है।

जानिए D वाले कैसे होते हैं?

  • जिनका नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुरू होता है वो इंसान जो चीज पाना चाहता है उसे वो हर कीमत पर पा लेता है।
  • वो अपने काम और अपने लोगों के प्रति समर्पित होता है।
  • अपनी चीजों को लेकर कभी भी वो समझौता नहीं करता है।
  • और जब तक वो अपनी मंजिल नहीं पा लेता तब तक उसे चैन नहीं आता है।
  • इसलिए ऐसे लोग कभी-कभी जिद्दी भी कहलाते हैं।
  • अपनी मेहनत के दम पर ये काफी आगे जाते हैं।
  • ये सेल्फ मेड इंसान होते हैं।
  • इन पर सरस्वती और लक्ष्मी दोनों की कृपा होती है।
  • ये हर चीज को कुछ अलग ढंग से करना चाहते हैं इसलिए ऐसे लोग कामयाबी की नई दास्तां लिखते हैं।
  • ऐसे व्यक्ति प्यार और रिश्तों पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं इसलिए कभी-कभी स्वार्थी भी कहलाते है।
  • इनका प्रणय जीवन काफी खुशनुमा होता है, ये प्यार को तवज्जो देते हैं।
  • इनके पास ज्ञान का अथाह सागर होता है।
  • इनके पास आप बैठिये तो आप को जरूर कुछ नया सीखने को मिलेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+