घर के वास्तुदोष को दूर करने के असरकारी उपाय
पं. अनुज के शु्क्ला बता रहे हैं घर के वास्तुदोष को दूर करने के उपाय।
भवन में कहीं पर भी वास्तुदोष का दुष्प्रभाव दिखाये दें तो अति शीघ्र उसका निदान करने चाहिए। क्योंकि घर में वास्तुदोष होने पर विभिन्न प्रकार की समस्यायें आपको घेरे रहेंगी। जिससे बीमारी, कार्यो में अड़ने व परिवार में अशान्ति आदि का महौल बना रहता है।

1. यदि आपके मकान में तीन दरवाजे एक सीध में हैं, तो यह स्थिति वास्तु के अनुसार शुभ नहीं है। क्योंकि इससे सकारात्मक उर्जा शीघ्र ही आपके भवन सेे बाहर से निकल जायेंगी। जिसके परिणामस्वरूप परिवार में धन व ऐश्वर्य की स्थिरिता नहीं रह पाती है। घर में बच्चों की पढ़ाई में भी अड़चने बनी रहती है।
उपाय- प्रवेश द्वार के बाद दूसरे द्वार पर एक झरोखा, अलंकारिक फर्नीचर जैसा बना दें। पीछे का अन्तिम दरवाजा अधिकतर बन्द रखें।
2. यदि कोई मकान एल सेप में, सड़क के दायीं ओर के मोड़ पर स्थित हो, इसे नाइफ कट कहते है। घर की ऐसी स्थित अशुभकारी मानी गयी है। इस घर में रहने वाले व्यक्तियों के करियर व धन से सम्बिन्धत समस्यायें बनी रहती है तथा गृहस्वामी को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
उपाय- मुख्यद्वार को घर के मध्य में न बनाकर एक कोने में बनायें एंव एक अष्टकोणीय दर्पण रोड की दीवार की तरफ लगायें।
3. यदि कोई मकान अर्धचन्द्राकार घेरे में हो तो, ऐसी स्थिति अशुभ फल देने वाली होती है। ऐसे घर में रहने वाले व्यक्तियों को आर्थिक विषमताओं एंव पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
उपाय- छोटी झाडि़यॉ मुख्यद्वार और अर्धचन्द्राकार के मध्य में लगाने से शुभ फल मिलने लगते है।
4. दो राजमार्ग वी शेप, में यदि मकान की ओर आते हों तो यह स्थिति अशुभकारी परिणाम देने वाली होती है। इस मकान में रहने वाले पुरूष एंव स्त्रियॉ बीमार रहते तथा कैरियर की दिशा में भटकाव की स्थिति बनी रहती है।
उपाय- घर के मुख्यद्वार को राजमार्ग से बचाकर एक कोने में बनायें। रोड साइड वाले दरवाजे पर छोटी चहारदीवारी बनायें या छोटे-छोटे पौंधो व झाडि़यों का घेरा बनाना भी लाभकारी प्रतीत होता है। घर में यदि दो दरवाजे हो तो दोनों को एक साथ न खोलें। एक खोले तो एक बन्द रखें।
5. यदि मकान के दोनों कोने काटने वाला राजमार्ग मकान की ओर आता हो तो वास्तु के अनुसार ऐसे घर में धन आयेगा परन्तु बहुत तेजी से चला भी जायेगा। यदि राजमार्ग दाहिनी ओर से घर में आता हो तो घर की महिलायें दुर्घटनायें एंव अनहोनी के भय से आशकिंत रहती है। यदि राजमार्ग बायीं ओर से आता है तो, घर के पुरूष दुर्घटना या अनहोनी के भय चिन्तित रहते है।
उपाय- घर का मुख्यद्वार किसी कोने में बनायें तथा घर के राजमार्ग वाली दीवार पर कॉच लगायें। घर के मुख्यद्वार के उपर लाल रंग का झण्डा लगायें।












Click it and Unblock the Notifications