5 मई तक न करें ये काम, वरना होगा नुकसान
नयी दिल्ली। हिंदू धर्म के मुताबिक अगले 5 दिन शुभ नहीं है। इन दिनों में आपको कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। दरअसल पंचक शुरु हो गया है। पंचक की शुरुआत के साथ सारे शुभ कामों की मनाही हो गई है। आपको बता दें कि गोचर में चन्द्रमा जब कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करता है तो उसे पंचक कहा जाता है। जानिए गुरू चाण्डाल योग के प्रभाव

पंचक 1 मई के सुबह 5 बजकर 9 मिनट से शुरु होकर 5 मई को 11 बजकर 27 मिनट तक चलेगा। चूंकि इस बार पंचक की शुरुआत रविवार से हुई है, इसलिए रोग पंचक कहा जाता है। आपको बता दें कि इस पंचक के दौरान आपको किसी भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। वहीं कोर्च कचहरी के कामों को इस दौरान निपटा लेना चाहिए। ज्योतिष के मुताबिक इस बार पंचक के दौरान अग्निकांड की संभावना ज्यादा है।
पंचक में क्या न करें
- पंचक में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं करना चाहिए।
- औजार और मशीनरी कामों की शुरुआत नहीं करना चाहिए।
- पंचक के दौरान कोई भी नई नौकरी ज्वाइन नही करनी चाहिए।
- पंचक के दौरान सरकारी नौकरी में फायदा होता है।
- इस समय में व्यापार लेन देन नहीं करना चाहिए।
- पंचक में शादी जैसे शुभ काम नहीं करना चाहिए।
- इस दौरान ग्रह प्रवेश की मनाही होती है।












Click it and Unblock the Notifications