जानिए सुषमा स्वराज के लिये कैसा रहेगा साल 2015
भारतीय जनता पार्टी की प्रथम पंक्ति की प्रमुख नेता मानी जाने वाली श्रीमती सुषमा स्वराज अपने प्रखर नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं। वर्तमान में वे भारत सरकार की विदेश मंत्री के पद पर रहते हुए सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। जानिए साल 2015 सुषमा स्वराज के लिए कैसा रहेगा!
श्रीमती सुषमा स्वराज की जन्म तिथि 14 फरवरी 1952 है। उनकी कुंडली में बुध द्वितीय का कारक होकर द्वितीय भाव में ही स्थित है, जो इनकी ओजस्वी वाणी का कारक है।
गुरु सप्तम में स्थित लग्न को देख कर राजयोग बना रहा है और फिर शनि लग्न में स्थित होकर शशयोग नामक महापुुरुष योग बना रहा है।
कैसा रहेगा साल 2015?
साल 2015 में श्रीमती सुषमा स्वराज का राजनीतिक करियर और अधिक ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। वे अपने बेबाक बयानों और अपने निर्भीक निर्णयों से लगातार चर्चा में रहेंगी।
पार्टी के हर छोटे-बड़े निर्णयों में इनकी भागीदारी रहेगी व सरकार में उनकी बात को काफी अहमियत दी जाएगी।
PREVIOUS- अरविंद केजरीवाल का भविष्यफल 2015। ज्योतिष का का संपर्क सूत्र- [email protected]।













Click it and Unblock the Notifications