अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद्दारी ही क्यों?
ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु वैशाख मास की अक्षय तृतीया को अवतरित हुये थे। भगवान विष्णु को गरीबों की सहायता करना एंव सहयोग करना बेहद प्रिय है। वर्तमान समय में अक्षय तृतीया के दिन सोना, चाॅंदी एंव आभूषण खरीदना एक तरह का फैशन बन गया है। यह चलन सिर्फ व्यावसायिकता का प्रतीक और कुछ नहीं। इसका कोई शास्त्रीय आधार या उल्लेख वर्णित नहीं है।
अक्षय तृतीया का पर्व ग्रीष्म ऋतृ में पड़ता है, इसलिए इस पर्व पर ऐसी वस्तुओं का दान करना चाहिए । जो गर्मी में उपयोगी एंव राहत प्रदान करने वाली हो।
अक्षय तृतिया पर ऑफरों की बाढ़, कहीं सोना तो कहीं चांदी का सिक्का मुफ्त
सूर्य के मेष राशि में गोचर करते ही खरामास समाप्त हो जाता है और अच्छे दिनों की शुरूआत हो जाती है। जैसे वैवाहिक कार्यक्रम, मुण्डन, उपनयन संस्कार आदि माॅगलिक कार्य प्रारम्भ हो जाते है। इसी समय अक्षय तृतीया का पर्व भी पड़ता है। अक्षय तृतीया पर कुछ भी खरीदना अत्यन्त शुभ व फलदायी माना जाता है। हिन्दू शादियों में आभूषणों का विशेष क्रेज है। अतः इस समय सोने व चाॅदी के आभूषणों की विक्री अधिक होती है।
अक्षय तृतिया से अच्छे दिनों की शुरूआत
एक प्रकार से यह आभूषणों के विक्रेताओं की व्यापारिक सहालग है, शायद इसलिए यह परम्परा पड़ गई कि आज के दिन सोना या चाॅदी से बनी वस्तुओं को खरीदनें का विशेष लाभ होता है। आज के दिन खरीदे गये आभूषणों से वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।
अगर मैं अपने किसी प्रिय को कुछ देना चाहता हॅू, या खरीदना चाहता हॅू तो राशि के हिसाब से क्या बेस्ट रहेगा ?
मेष- यह अग्नि कारक है, इसलिए इस राशि के जातक इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते है और किसी प्रिय को उपहार में भी दे सकते है।
वृष- इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। अत आप सौन्दर्य से सम्बन्धित कोई भी वस्तु खरीद व भेंट कर सकते है।
मिथुन- इस राशि वाले जातक काॅपी, पेन या किताबे आदि चीजें खरीद सकते है और किसी को गिप्ट भी सकते है।
कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है। इसलिए आप लोग चाॅदी से बनी कोई वस्तु परचेज कर सकते है और उपहार में भी दे सकते है।
सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। अतः आप लोग ताॅबे से बनी हुयी वस्तुयें या कपड़े खरीद् सकते है और किसी को भेंट भी कर सकते है।
कन्या- इस राशि वाले लोग हरे रंग की वस्तुओं को किसी को उपहार दे या स्वंय खरीद सकते है।
तुला- चाॅदी या पीतल से बनी वस्तुओं को खरीदना या उपहार देना इस राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा।
वृश्चिक- राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए इस राशि के जातक मकान व भूमि खरीद सकते है एंव ताॅबे से बनी या लाल वस्तुयें उपहार में दे सकते है।
धनु- इस राशि वाले जातक सोने के आभूषणों की खरीद्दारी करें तथा मिट्टी से बनी वस्तुओं को उपहार में दें।
मकर- वाहन या लोहे से बनी वस्तुयें खरीदें तथा लाॅफिगं बुद्धा को किसी को गिप्ट देना शुभ रहेगा।
कुम्भ- छाता, जुता, चप्पल आदि चाीजों को खरीदना शुभ रहेगा। कृष्ण जी की मूर्ति या हनुमान चालीसा की पुस्तक को किसी अपने प्रिय को भेंट करें।
मीन- इस राशि वाले लोग मीठे पानी का दान करें। सोने से बनी वस्तुओं की खरीद्दारी करें तथा अपने प्रिय को लकड़ी से बने से गिप्ट को भेंट करने से लाभ होगा।













Click it and Unblock the Notifications