सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, क्या बोले ज्योतिष?
[पं. अनुज के शुक्ल] क्रिकेट विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा। दोनों टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। सट्टा बाजार भी गर्म है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि दोनों टीमों के ग्रह नक्षत्र क्या कह रहे हैं?
- यह मैच न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर में 24 मार्च दिन मंगलवार को लोकल टाइम के अनुसार अपरान्ह 2 बजे शुरू होगा।
- मैच शुरू के होने समय पर क्षितिज पर मिथुन लग्न उदित हो रही होगी।
- दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान अब्राहिम बेंजामिन की नाम राशि मेष है।
- न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन बैरी मैक्कुलम की नाम राशि वृष है।
खेल के समय की तालिका में मेष राशि 11वें भाव में पड़ी है। जिसका स्वामी मंगल काफी बलवान स्थिति में है। मंगल, शुक्र व चन्द्र की सप्तम दृष्टि खेल के भाव पंचम पर पड़ रही है। इसलिए दक्षिण अफ्रीका की टीम बहुत आक्रमक तरीके से खेलकर बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।
दक्षिण अफ्रीका का साथ नहीं देगा भाग्य
दक्षिण अफ्रीका की नाम राशि कुम्भ है, जो तात्कालिक कुण्डली में अष्टम भाव में पड़ रही है। कुम्भ का स्वामी शनि वक्री होकर छठें स्थान में पड़ा है। कप्तान की नाम राशि मेष है और साउथ अफ्रीका की नाम राशि कुम्भ है। इनके स्वामी मंगल एंव शनि आपस में विरोधी है, जिस कारण कप्तान पूरी मेहनत के साथ अपनी टीम को खेलने में भरपूर सहयोग करेंगे किन्तु दक्षिण अफ्रीका का भाग्य बहुत साथ न देने से हार का सामना करना पड़ सकता है।
यानी दक्षिण अफ्रीका की टीम के बल्लेबाजों के रनआउट, एलबी डब्ल्यू और कैच आउट होने की आशंकाएं ज्यादा हैं। फील्डर जब स्टम्प पर हिट करेंगे तब गेंद लक्ष्य पर पहुंचेगी इसमें संशय है।
लकी रहेगा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन बैरी मैक्कुलम की नाम राशि वृष है। जो तात्कालिक कुण्डली के अनुसार 12वें भाव में है। वृष का मालिक शुक्र है, शुक्र की दूसरी सकारात्मक राशि तुला पंचम स्थान में पड़ी है और साथ में शुक्र, मंगल व चन्द्र की सप्तम दृष्टि पड़ रही है।
न्यूजीलैंड की नाम राशि वृश्चिक है, जिसका स्वामी मंगल अपनी त्रिकोण राशि में बैठकर पांचवें भाव को देख रहा है। ये दोनों स्थितियां शुभ संकेत दे रही है। यानी बल्लेबाज जब शॉट मारेंगे तब फील्डरों द्वारा कैच छोड़ने की संभावना ज्यादा हैं। यही नहीं रन लेते वक्त स्टम्प पर हिट हुए, तो क्रीज़ पर बहुत थोड़े अंतर से सेफ रह सकते हैं।
क्या रहेंगे परिणाम- ज्योतिषीय गणना के अनुसार 6 बार सेमी फाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने की प्रबल संभावना है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?













Click it and Unblock the Notifications