Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ज्योतिष से सवाल- मेरी लाइफ पार्टनर कैसी होगी?

1- नाम- राजीव रंजन
जन्म तिथि- 02 जनवरी 1983
जन्म समय- अपरान्ह 14:21 मिनट
जन्म स्थान - बिहार।

सवाल- मेरी लाइफ पार्टनर कैसी होगी ?

जवाब- राजीव जी, आपका जन्म वृष लग्न में हुआ है। वृष का स्वामी शुक्र भाग्य भाव में बुध व मंगल के साथ बैठा है। सप्तमेश मंगल भाग्य भाव में बैठा है, जिस कारण आपका विवाह भाग्योदय के बाद होगा। आपका जीवन सथी सुशील, सुन्दर व समझदार होगा। विवाह के पश्चात आपके जीवन में प्रगति के द्वार खुलेंगे।

उपाय- आप साढ़े सात रत्ती का पन्ना चाॅदी की अॅगूठी में बनवाकर कनिष्ठका अॅगुली में शुद्ध करके धारण करें।

2- नाम- भाविका पटेल
जन्म तिथि- 17 अप्रैल सन् 1990
जन्म समय- सांय 4:10 मिनट
जन्म स्थान- मोरबी, गुजरात।

सवाल- गुरू जी, मैं 3 वर्ष से नौकरी कर रही हॅू, किन्तु कोई सफलता नहीं मिल रही है।

जवाब- भाविका जी, आपकी कुण्डली में मंगल सप्तम स्थान में बैठा है, जिसकी दृष्टि आपके प्रथम भाव पर पड़ रही है। आप-अपने अग्रेसिव व क्रोधी स्वभाव पर नियन्त्रण करना पड़ेगा अन्यथा समस्यायें और बढ़ती जायेंगी। वर्तमान में आपकी कुण्डली में मंगल में बुध की दशा चल रही है। बुध कुण्डली में कमजोर दशा में जिस कारण आपकी प्रगति में बाधा आ रही है। अगस्त 2015 से आपके कैरियर में प्रगति होने के संकेत नजर आ रहें है।

उपाय- आप साढ़े 08 रत्ती का पन्ना चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन बुधवार को शुद्ध करके कनिष्ठका अॅगुली में धारण करें।

3- नाम- अंजलि गौतम
जन्म तिथि- 22 अगस्त सन् 1974
जन्म समय- सुबह 7:30 मिनट
जन्म स्थान- दिल्ली।

सवाल- ये मेरे पत्नी की डिटेल है। मेरी पत्नी बहुत बीमार रहती है। वह पूरी तरह से कब स्वस्थ्य हो पायेगी। कृपया कोई उपाय बतायें।

जवाब- अंजलि जी, आपकी कुण्डली में प्रथम भाव में सूर्य के साथ मंगल व बुध संग्रस्थ है। सप्तम भाव वक्री गुरू काफी कमजोर अवस्था में बैठा है, जिसकी सप्तम दृष्टि लग्न भाव पर पड़ रही है। जिस कारण आप नकारात्मक विचार बहुत हावी रहते है। गुरू कमजोर है, इसलिए लीवर व बल्ड से सम्बन्धित दिक्कत आपको रहती होगी। सर्वप्रथम आप योग व ध्यान करे और साथ में सकारात्मक सोंचना शुरू करें। 20 दिसम्बर 2016 के बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा हो जायेगा।

उपाय- साढ़े 08 रत्ती का पोखराज सोने की अॅगूठी में बनवाकर तर्जनी अॅगुली में शुद्ध करके दिन गुरूवार को धारण करें।

4- नाम- उमेश कुमार
जन्म तिथि- 26 मई सन् 1987
जन्म समय- रात्रि 11:40 मिनट
जन्म स्थान- बीकानेर, राजस्थान।

सवाल- मैं पिछले एक वर्ष आर्थिक संकट से जूझ रहा हॅू। कर्ज भी हो गया है, इससे छुटकारा कब मिलेगा।

जवाब- उमेश जी, आपका जन्म मकर लग्न में हुआ है। मकर का स्वामी शनि लाभ में अपनी विरोधी राशि वृश्चिक में बैठा है। आप निर्णय लेने में बहुत जल्दबाजी करते है, जिस वहज से आपको हानि होती है। छठें भाव में मंगल व बुध की युति है, इसलिए आप पर कर्ज का बोझ चढ़ जाता है। आप सार्टकट तरीके से धनपति बनने के चक्कर में न पड़े तो अच्छा रहेगा। सन् 2016 से आपकी स्थिति ठीक होने की उम्मीद है।

उपाय- साढ़े 14 रत्ती का गोमेद चांदी की अॅगूठी में बनवाकर मध्यमा अॅगुली में शुद्ध करके दिन शनिवार को धारण करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+