आया बम भोले का महीना, जानिये कैसे अपनी राशि के अनुसार करें पूजा-अर्चना

लखनऊ। सावन का महीना शुरु होने के साथ ही आज सावन के पहले सोमवार पर शंकर भगवान के मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है। सावन का महीना कई मायनों में खास है। सावन में वृक्षारोपण का भी विशेष महत्व है।

ऐसी मान्यता है कि इस माह में वृक्ष लगाने से खी शुभ फलों के साथ आयु में वृद्धि भी होती है, ऐसे में हर व्यक्ति को इस माह कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।

सावन में करें शिवपुराण का पाठ, कष्टों से पायें मुक्ति

यूं तो सावन के महीने में भोले भगवान की पूजा की कई विधिया हैं लेकिन सावन में हर राशि का जातक शिव पूजन से पहले काले तिल जल में मिलाकर स्नान करना चाहिए। शिव पूजा में कनेर, मौलसिरी और बेलपत्र जरुर चढ़ाने चाहिए। राशि के अनुसार पूजन सामग्री शिव पूजा अधिक शुभ फलकारी होता है।

मेष राशि

मेष राशि

मेष राशि के व्यक्ति जल में गुड़ मिलाकर शिव का अभिषेक करें। शक्कर या गुड़ की मीठी रोटी बनाकर शिव को भोग लगाएं और लाल चंदन व कनेर के फूल चढ़ाएं तो अधिक फलदायी रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि

वृष राशि के लोगों के लिए दही से शिव का अभिषेक कर चावल, सफेद चंदन, सफेद फूल और अक्षत चढ़ाएं तो अधिक फलदायी रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि

मिथुन राशि का व्यक्ति गन्ने के रस से शिव का अभिषेक कर अन्य पूजा सामग्री में मूंग, दुर्वा और कुशा भी अर्पित करें तो अधिक फलदायी रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि

कर्क राशि के शिवभक्त घी से भगवान शिव का अभिषेक कर कच्चा दूध, सफेद आंकड़े का फूल और शंखपुष्पी भी चढ़ाएं तो अधिक फलदायी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि

सिंह राशि के व्यक्ति गुड़ के जल से शिव का अभिषेक कर गुड़ और चावल से बनी खीर का भोग शिव को लगाएं। मदार के फूल चढ़ाएं तो अधिक फलदायी रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि

कन्या राशि के व्यक्ति गन्ने के रस से शिव का अभिषेक कर शिव को भांग, दुर्वा व पान चढ़ाएं तो अधिक फलदायी रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि

तुला राशि के लोग इत्र या सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक कर दही, शहद और श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाएं। सफेद फूल भी पूजा में शिव को अर्पित करें तो अधिक फलदायी रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक के लिए पंचामृत से शिव का अभिषेक शीघ्र फल देने वाला है। साथ ही लाल फूल भी शिव को जरुर चढ़ाएं तो अधिक फलदायी रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि

धनु राशि के जातक दूध में हल्दी मिलाकर शिव का अभिषेक कर चने के आटे और मिश्री से मिठाई तैयार कर भोग लगाएं। पीले या गेंदे के फूल पूजा में अर्पित करें तो अधिक फलदायी रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए नारियल पानी से शिव अभिषेक विशेष फल देता है। साथ ही उड़द की दाल से तैयार मिष्ठान्न का भगवान को भोग लगाएं। नीले कमल का फूल चढ़ाना अधिक फलदायी रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि

कुंभ राशि के व्यक्ति को तिल के तेल से अभिषेक कर उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं और शमी के फूल पूजा में अर्पित करना चहिए यह शनि पीड़ा कम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+