होली पर अपनायें ये टोटके और बने खुशहाल

होली पर अपनायें ये टोटके और बने खुशहाल

Holi ke Totke for health, money and family

1- यदि आपका बच्चा बार-बार बीमार होता है, कुछ खाया पीया शरीर में नहीं लगता या फिर किसी बुरी नजर का शिकार हो जाता है, तो आप होली के दिन मोर के पंख को ताबीज में भरकर और साथ में थोड़ी होली की राख भी रखकर बच्चे के गलें में बांध देने से लाभ होता है।

2- जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में निरन्तर तनाव की स्थिति बनी रहती हो। वे लोग होली के दिन घर की बीचों बीच में एक चैकोर लकड़ी के टुकड़े पर कामदेव का पूजन करने से बिगड़े सम्बन्धों में मधुरता आती है। होली की राख को बेडरूम में रखने से वैवाहिक सुख में वुद्धि होती है।

3- होली के दिन मन में किसी के प्रति शत्रुता के भाव न रखने से पूरे वर्ष शत्रुओं पर विजय बनी रहती है।

4- घर में आने वाले मेहमानों को सौंफ व मिश्री खिलाने से आपसी प्रेम भाव बना रहता है।

5- होली के दिन गुलाल के खुले पैकेट में मोती शंख और एक चांदी का सिक्का एंव उसमें थोड़ी मोली रखकर लाल कपड़े में बाॅधकर तिजोरी या व्यवसाय स्थान पर रखने से धन की कमी नहीं रहती है।

6- होली की रात्रि एकाक्षी नारियल का विधिवत पूजन करके तत्पश्चात लाल कपड़े में बांधकर दुकान या व्यापार स्थल में स्थापित करें। साथ में एक स्फटिक का श्रीयंन्त्र भी स्थापित करने से व्यवसाय में लगातार वृद्धि होती है।

7- होली के दिन मुख्यद्वार के दोनों ओर अमीर-गुलाल छिड़कर दीपक जलाकर रख दें और जब दीपक बुझ जाये ंतो उन्हें होली की अग्नि में डाल दें। यह प्रयोग श्रद्धा पूर्वक करने से घर में नकारात्मक उर्जा का प्रवेश नहीं होता है और किसी भी प्रकार की धन हानि नहीं होती है।

8- दुर्घटना से बचने के लिए होली के दहन के पूर्व 5 काली गुंजा लेकर जलती हुयी होली की पाॅच बार परिक्रमा करके सिर पर से उतारकर होली दहन में फेंक दें। ध्यान रखें यह क्रिया करते वक्त आपकी पीठ जलती हुयी होली के पीछे होनी चाहिए।

9- होली के दिन प्रातः उठकर किसी ऐसे व्यक्ति से कोई वस्तु न लें जिससे आपकी बनती न हो। इसके अलावा इस समय अपने विरोधियों से पान, लौग, इलायची आदि न लें।

10- आत्म रक्षा एंव आत्म-विश्वास बनायें रखने के लिए होली की राख को एक ताबीज में भरकर गले में धारण करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+