ज्योतिष बोले- बराक ओबामा की यात्रा में विघ्न पड़ने का योग

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अगर ग्रहों की दशाओं पर गौर से नजर डालें देखें तो अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा में विघ्न पड़ने की आशंका हैं। ग्रहों की दशा उनकी यात्रा के अनुकूल नहीं है।

Barack Obama visit may see many roadblocks

यह दावा किया है डा. किरन जेटली ने। वो आगरा की मशहूर ज्योतिषी मानी जाती हैं। वो मानती है कि ओबामा की कुंडली के आधार पर इस यात्रा को थोड़ा जोखिमभरा कहा जा सकता है।

यात्रा को असुविधापूर्ण बनाएगा

वो कहती हैं कुंडली में वृष लग्न में चंद्रमा अष्टम भाव में विराजमान था। इस कुंडली में शनि की भी पूरी दृष्टि लग्नेश पर पड़ रही है। यह योग यात्रा को असुविधापूर्ण बनाता है। ओबामा की सुरक्षा को लेकर भारत को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा भी हो सकता है कि किन्हीं कारणों से ओबामा के आने के बाद उनके कार्यक्रम में बदलाव करना पड़े। प्रश्न कुंडली में उच्च के गुरु की पूरी दृष्टि लग्नेश पर है और मंगल की भी दृष्टि लग्नेश पर बनी हुई है, इसलिए आपसी समझौतों में अमेरिका की चलेगी और ओबामा अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहेंगे। चूंकि मंगल कुंभ राशि में और दसवें भाव में है, इसलिए संबंधों के मैत्रीपूर्ण होने व भारत को इसका फायदा मिलने की भी पूरी संभावना है।

कैडलिक से ताज जाएंगे

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा 27 को ताजमहल देखने के लिए आगरा आ सकते हैं। ताजमहल में वह अपनी अति सुरक्षित कार कैडलिक से ही जाएँगे। ताजमहल के 500 मीटर क्षेत्र के अंदर ओबामा की कैडलिक कार को गेट तक जाने दिया जाएगा। खेरिया एयरपोर्ट से सड़क नहीं, बल्कि होटल जेपी तक ओबामा हेलीकॉप्टर से भी जा सकते हैं। इसे फाइनल अमेरिकी टीम करेगी।

एयरफोर्स वन विमान

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आगरा होटल जेपी पैलेस रुक सकते हैं। वहां से उन्‍हें ताजमहल तक कैडलिक कार के जरिए ले जाने की तैयारी है। ताज के 500 मीटर दायरे में प्रवेश के लिए विशेष अनुमति लेने की कवायद भी होगी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इससे जेपी होटल से ताज तक का ही रूट बंद करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+