इस बार के मंगल लखनऊ के लिए रहेंगे मंगलकारी

न्यूमरोलाजी के अनुसार लखनऊ का अंक 05 है, 05 मई को ही पहला बड़ा मंगल पड़ेगा और दिलस्प बात यह है कि इस बार ज्येष्ठ के महीने में 05 मंगलवार भी पड़ रहे है। यह एक अद्भुत संयोग है। अंक 05 बुध ग्रह का अंक है, बुध युवा, अर्थ व विकास का संकेतक ग्रह है। युवाओं के लिए सरकार कुछ नई योजनायें शुरू करेगी जिससे उनका कैरियर सॅवरेगा। सरकार द्वारा इन विभागों के डेवलपमेन्ट पर भी फोकस भी किया जा सकता है। जैसे-पर्यटन विभाग, टेलीफोन विभाग, बीमा क्षेत्र, बैकिंग क्षेत्र, गृह मन्त्रालय, सिंचाई विभाग, संगीत का क्षेत्र, स्पोर्ट और माके्रटिंग के क्षेत्र आदि।

Bada Mangal: This festival that is unique to Lucknow is the biggest example of secularism

लखनऊ के तम्बाकू, किमाम, पान मसाला, कत्था, पुस्तक के थोक विक्रेता, दूर संचार विभाग की ठेकेदारी करने वाले, रेलवे के पार्टो का कारखाना, चूडि़यों का व्यापार, कपड़े का व्यापार, हरी वस्तुओं का व्यापार व फर्नीचर आदि के व्यवसाय से सम्बन्धित लोगों को लाभ मिलेगा।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मन्त्र-

1- यदि आपको समस्यायें घेरे रहती है और आप आये दिन एक न एक समस्याओं से जूझते रहते है तो हनुमान जी के निम्न मन्त्र ''ऊॅ वायु पुत्रायनमः'' का जाप करें।

2- महिलायें अपने सौभाग्य वृद्धि के लिए हनुमान जी के इस मन्त्र का ''ऊॅ चिंरजीवने नमः'' जाप करें।

3- कार्य सिद्धि के लिए आप हनुमान जी के निम्न मन्त्र ''ऊॅ रामदूताय नमः'' का जाप करें।

4- छात्र अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु बजरंगबली के इस मन्त्र ''ऊॅ गुणढयाय नमः'' का नियमित जाप करने से सफलता मिलती है।

5- यदि आप शतु्रओं व विरोधियों से आये दिन परेशान रहते है महाबीर जी के निम्न मन्त्र ''ऊॅ शूराय नमः'' का नियमित जाप करने से फायदा अवश्य मिलेगा।

6- यदि आप राम भक्त या हनुमान भक्त है और अपनी अध्यात्मिक उर्जा को बढ़ना चाहते है। तो आप इस मन्त्र ''ऊॅ महायोगिने नमः'' का जाप करें।

7- यदि आपके परिवार में एक न एक व्यक्ति बीमार ही रहता है और जिस वहज से आपका पूरा परिवार व्यथित व चिन्तित रहता है, तो आप हुनमान जी के निम्न मन्त्र ''ऊॅ सोमित्र प्राणदाय नमः'' का जाप करें लाभ अवश्य मिलेगा।

8- यदि आप या आपके परिवार में भूत, प्रते, बाधा या अन्य किसी प्राकर बाहरी हवा से भय का माहौल बना रहता है, तो आप बजरंगबली के इस मन्त्र का ''ॅ हनुमते नमः''नियमित जाप करने से घर में भयमुक्त माहौल हो जायेगा।

9- समस्त प्राकर की बाधाओं की मुक्ति के लिए निम्न मन्त्र ''ऊॅ अंजनगर्भ संभूत कपीन्द्र सचिवोत्तम। रामप्रिय नमस्तुभ्यं हनुमत रक्षा सर्वदा। का जाप करने से लाभ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+