कन्या राशि वाले बच्चों की पर्सनालिटी- शांत और शर्मीले

Virgo Kids: कन्या राश‍ि वाले बच्चे बहुत समझदार और शांत स्वभाव के होते हैं। वे ज्यादातर दूसरों की सहायता और देखभाल करने वाले होते हैं। अगर किसी बात को लेकर गुस्स आता है, तो बहुत जल्दी ठंडा भी हो जाता है। अक्सर शर्मीले स्वभाव के होते हैं। आसानी से दूसरों के साथ मित्रता नहीं कर पाते हैं।

Children

भले ही ये शर्मीले स्वभाव के होते हैं, लेकिन दूसरे बच्चों की आलोचना करने में जरा भी पीछे नहीं हटते हैं। अगर आप इनकी आलोचना करते हैं, तो ये गुस्सा जाते हैं या रोने लगते हैं। हर चीज के बारे में जानने के लिये उत्सुक रहते हैं और कई सवाल पूछते हैं। जानने के इच्छुक रहते हैं कि उनके आसपास क्या हो रहा है। हर चीज में रुचि रखते हैं। कन्या राश‍ि वाले बच्चे बहुत जल्दी सीखते हैं और किताबें पढ़ने का शौक रखते हैं। इन्हें हर चीज में परफेक्शन पसंद होता है।

कई बार किसी का में जब पूरी तरह परफेक्शन नहीं आता है तो ये चिड़चिड़े हो जाते हैं। कन्या राश‍ि वाले बच्चों के माता पिता को उनके बचपन से ही सही दिशा दिखाने की जरूरत होती है। इनके अंदर की प्रतिभा को पहचानना कठिन नहीं होता है। वे बहुत ही व्यावहारिक होते हैं और जमीन से जुड़े रहते हैं। इसलिये माता-पिता द्वारा समझायी गई चीजों को तुरंत समझ लेते हैं। अगर आप इनके अच्छे कार्यों में प्रशंसा करेंगे, तो प्रोत्साहन मिलने पर अपरी रचनात्मकता को और दर्शायेंगे और छिपे हुए टैलेंट को बाहर लायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+