कर्क राशि वाले बच्चों की पर्सनालिटी- भावुक, समझदार, स्वार्थी
Cancer Kids: कर्क राशि वाले बच्चे बेहद क्यूट और गुडलुकिंग होते हैं। ये बहुत ज्यादा भावुक, समझदार, दूसरों की देखभाल करने वाले और बहुत ज्यादा शर्मीले होते हैं। वे अपने घर, माता-पिता और परिवार से बहुत ज्यादा अटैच रहते हैं। कमरे में बंद रहना पसंद करते हैं और जब भी कोई काम करते हैं, तो खुद से ही सारा डिसकशन कर लेते हैं।

ये अपने घर में पालतू जानवरों और खिलौनों की बहुत केयर करते हैं। दूसरों से इनका व्यवहार बहुत कुशल होता है। हालांकि, कर्क राशि वाले बच्चे थोड़े स्वार्थी होते हैं। कभी-कभी जब इनके मुताबिक काम नहीं होता है तो इन्हें गुस्सा आने लगता है।
अगर किसी विशेष क्षेत्र में इनका उत्साहवर्धन किया जाये तो ये बेहद रचनात्मक ढंग से आगे बढ़ सकते हैं। ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं और प्रोत्साहन मिलने पर अपनी कला या फिर टैलेंट का जौहर दिखा देते हैं। अपनी चीजों को दूसरों के साथ बांटना इनकी आदत होती है। अगर इनका कोई करीबी परेशान हो तो ये भी बहुत परेशान हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications