जानिए 2015 में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण
बेंगलुरु। साल 2015 में दो सूर्य एवं दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे। इनमें एक सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जबकि दोनों चंद्र ग्रहण पूर्ण होंगे। 2015 में पड़ने वाले सूर्य एवं चंद्र ग्रहण की विस्तृत जानकारी के लिये यहीं पर click करें।
साल 2014 के सूर्य एवं चंद्र ग्रहण से जुड़ी जानकारियां
भारत के लिये यह साल बहुत प्रभावी साबित होगा, जिसका एक कारण यह है कि इस बार लोकसभा के चुनाव हैं और दूसरा इसलिये क्योंक 1947 और 2014 के कैलेंडर हू-ब-हू एक जैसे हैं। खैर हम यहां बात करेंगे चंद्र ग्रहण एवं सूर्य ग्रहण की, जो इस साल पड़ेंगे।
इस साल दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण पड़ेंगे। दोनों ही चंद्र ग्रहण पूर्ण होंगे, जबकि सूर्य में एक आंशिक और एक सामान्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण अप्रैल और अक्टूबर के महीनों में पड़ेंगे। यदि आप गर्भवती हैं, या आपके घर में कोई महिला गर्भवती है या फिर आप इस साल फेमिली प्लानिंग करने जा रहे हैं, तो इन तिथियों को कैलेंडर में जरूरनोट कर लें। इसके अलावा नया मकान, या नई दुकान लेने जा रहे हैं, तो इन तिथियों पर लेने से बचें।
इन दोनों तिथियों पर आपकी करियर लाइव, निजी जीवन, आय के स्रोत, परिवार, प्रेम-संबंध, आदि में व्यापक परिवर्तन हो सकते हैं। खुशियां आ सकती हैं या हो सकता है दु:ख घर कर जाये, लिहाजा आपको इन तिथियों पर विशेष सावधानी बरतनी होगी। बेहतर होगा यदि उन सभी बातों का पालन करें, जो बड़े बुजुर्ग बताते हैं।
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं माना जाता है। ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिये इन तिथियों पर आप गरीबों को दान दें। गरीबों को भोजन करायें, मंत्रों का उच्चारण करें, जिनमें गायत्री मंत्र सर्वश्रेष्ठ फल देगा। अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। भोजन नहीं करें। ग्रहण के बाद स्नान करें और ताज़ा भोजन करें। साथ ही यदि आप गर्भवती हैं तो आपके होने वाले बच्चे पर ग्रहण के प्रभाव से बचाने के लिये एकांत स्थान पर बैठ जायें और ईश्वर का ध्यान करें। यह काम आप सूर्य ग्रहण के समय भी करें। विस्तार से जानने के लिये देखें स्लाइडर में। ग्रहण के समय नासा की वेबसाइट से लिया गया है।

सूर्य एवं चंद्र ग्रहण
आगे स्लाइडर में हम आपको बताने जा रहे हैं इस साल पड़ने वाले ग्रहण के बारे में। इसमें आप ग्रहण की तिथि एवं समय विस्तार से पढ़ सकते हैं।

15 अप्रैल को पूर्ण चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण के रूप में 15 अप्रैल को पड़ेगा। इसका प्रभाव कन्या राशि पर देखने को मिलेगा। ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। पश्चिमी एशिया, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। चूंकि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है, लिहाजा इसका ज्योतिषीय प्रभाव जरूर पड़ेगा।
सुबह 10:27 बजे- सूतक लगेगा
सुबह 11:22 बजे चंद्र ग्रहण शुरू होगा
दोपहर 12:34 बजे ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू होगा
दोपहर 1:15 बजे ग्रहण अपने चरम पर होगा
दोपहर 1:54 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण समाप्त होगा
दोपहर 3:03 बजे चंद्र ग्रहण समाप्त होगा
शाम 4:07 बजे सूतक समाप्त होगा

29 अप्रैल को सूर्य ग्रहण
यह साल 2014 का पहला सूर्य ग्रहण होगा। इसका प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा। यह ग्रहण भारत के कई शहरों से देखा जा सकेगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, भारतीय महासागर एवं प्रशांत महासागर से देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण का विवरण-
सुबह 9:23 बजे सूतक लगेगा।
सुबह 11:27 बजे सूर्य ग्रहण शुरू होगा
सुबह 11:35 बजे ग्रहण अपने चरम पर होगा
सुबह 11:45 बजे ग्रहण समाप्त होगा।
दोपहर 1:45 बजे सूतक समाप्त होगा।

8 अक्टूबर 2014 को पूर्ण चंद्र ग्रहण
यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। यह भी पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह भारत में दिल्ली से लेकर चेन्नई तक कई शहरों से दिखाई देगा। इस राशि का प्रभाव मीन राशि पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। चूंकि यह पूर्ण ग्रहण है, लिहाजा इसका सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। यह ग्रहण पश्चिमी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण एवं उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा।
दोपहर 1:45 बजे सूतक लगेगा
दोपहर 2:48 बजे ग्रहण शुरू होगा
शाम 4:10 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू होगा
शाम 4:55 बजे ग्रहण अपने चरम पर होगा
शाम 4:55 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण समाप्त होगा
शाम 6:04 बजे चंद्र ग्रहण समाप्त होगा
शाम 7:05 बजे सूतक समाप्त होगा

23 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण
इस ग्रहण का प्रभाव कन्या राशि पर देखने को सबसे ज्यादा मिलेगा। यह ग्रहण कनाडा और अमेरिका से दिखाई देगा, भारत में नहीं। यह आंशिक ग्रहण है, और इसका भारत पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
भारतीय समयानुसार ग्रहण का समय इस प्रकार है-
रात्रि 9:10 बजे आंशिक सूर्य ग्रहण शुरू होगा
रात्रि 11:15 बजे ग्रहण अपने चरम पर होगा
रात्रि 11:52 बजे ग्रहण समाप्त हो जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications