ज्योतिष से सवाल- मेरी सरकारी नौकरी कब लगेगी ?

जन्म तिथि- 22 दिसम्बर सन् 1988
जन्म समय- रात्रि 8:37 मिनट
जन्म स्थान- दिल्ली।
सवाल- मेरी सरकारी नौकरी कब लगेगी ?
जवाब- विनोद जी, आपकी पत्री कर्क लग्न की है और कुण्डली में नौकरी के कारक भाव में सूर्य, बुध व शनि एक साथ संग्रस्थ है। आपको नौकरी मिलते-2 रह जाती है। आपको सन् 2016 में सरकारी नौकरी मिल सकती है।
उपाय- आप 10 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अंगुली में धारण करें।
2-नाम- आनन्द मोहन
जन्म तिथि- 29 अक्टूबर सन् 1965
जन्म समय- अपरान्ह 2 बजे सांय 6 बजे के मध्य
जन्म स्थान- दरभंगा, बिहार
सवाल- क्या मेरी सरकारी नौकरी लगने के चांस है ?
जवाब- आनन्द जी, आपका जन्म समय निश्चित नहीं है, इसलिए आपको अंक विज्ञान के आधार पर बताया जा रहा है। आपका मूलांक 2 है और भाग्यांक 06 है। आप कल्पनाओं में योजनायें बनानें वाले संवदेनशील व भावुक इन्सान है। आप-अपना स्वतंत्र व्यवासाय करें तो ज्यादा तरक्की करेंगे। आपके लिए 2016 अच्छा साबित होगा।
उपाय- साढ़े 20 रत्ती की चन्द्रमणि चांदी के लाकेट में बनवाकर सोमवार के दिन शु़द्ध करके धारण करें।
3-नाम- मोहित प्रकाश
जन्म तिथि- 19 नवम्बर सन् 1981
जन्म समय- रात्रि 11:10 मिनट
जन्म स्थान- मध्यप्रदेश
सवाल- क्या मुझे सरकारी नौकरी मिल सकती है और मिल सकती है तो कब-तक ?
जवाब- मोहित जी, आपका कर्क लग्न में जन्म हुआ है और लग्न में राहु बैठा है, इसलिए आपका दिमाग स्थिर न रहकर बेवजह की चीजों में लगा रहता होगा। पहले तो अपने-आपको एक जगह केन्द्रित करिये। नौकरी की अपेक्षा आप व्यापार अच्छा कर सकते है। सन् 2017 में नौकरी मिलने के आसार है।
उपाय-साढ़े 8 रत्ती का इटैलियन मूॅगा ताॅबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन मंगलवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें।
4-नाम- अशोक पाण्डेय
जन्म तिथि- 21 नवम्बर सन् 1978
जन्म समय- प्रातः 4:30 मिनट
जन्म स्थान- मध्यप्रदेश
सवाल- सर, मुझे अच्छे पद वाली जॉब कब-तक मिलेगी ?
जवाब- अशोक जी, आपकी तुला लग्न की कुण्डली है और लग्न में अपनी ही राशि में शुक्र बैठा है। रूप और सौन्दर्य की साधना आपाक मूल गुण है। वैसे मार्च 2017 से जॉब में कुछ परिवर्तन होगा लेकिन 2019 में आप-अच्छे पद पर आसीन हो सकते है।
उपाय- आप का साढ़े 06 रत्ती का नीलम चांदी की अॅगूठी में बनवाकर शनिवार के दिन शुद्ध करके मध्यमा अंगुली में शुद्ध करके धारण करें।
5-नाम- अमित
जन्म तिथि- 03 अक्टूबर सन् 1980
जन्म समय- सुबह 8:10 मिनट
जन्म स्थान- बहादुरगढ़, हरियाणा
सवाल- क्या मुझे सरकारी जॉब मिलेगी ?
जवाब- अमित जी, आप तुला लग्न में जन्मे है एंव प्रथम भाव में मंगल और बुध एक साथ बैठे है। छठें भाव का कारक गुरू शनि एंव सूर्य के साथ 12वें भाव में स्थित है। जिस कारण आपको किसी कारणवश आंख का आपरेशन करवाना पड़ सकता है। आपकी कुण्डली में सरकारी नौकरी के चाॅस कम है, लेकिन आप प्राइवेट सेक्टर या अपने व्यापार में बेहतर कर सकते है। सन् 2018 आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- आप नित्य प्रातः सूर्य देव को जल चढ़ायें एंव साढ़े 10 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें।
6-नाम- सन्तोष विटठल कपसे
जन्म तिथि- 31 दिसम्बर 1972
जन्म समय- प्रातः 5:45 मिनट
जन्म स्थान- मुम्बई
सवाल- मैं बहुत परेशान हूं। कृपया मेरे कैरियर के बारे में कुछ बताइये।
जवाब- सन्तोष जी, आपकी वृश्चिक लग्न है और उसी में मंगल, बुध व शुक्र एक साथ स्थित है। सप्तम भाव में वक्री होकर शनि बैठा है। शनि व मंगल का आपस में दृष्टि सम्बन्ध है, इसलिए आप पारिवारिक व दाम्प्तय जीवन से भी काफी परेशान होंगे। आप यदि इलेक्ट्रानिक वस्तुओं का बिजनेस करें जैसे-कम्प्यूटर, बिजली का सामान आदि। भूमि के क्रय व विक्रय से जुड़े तो भी लाभ होगा। नवम्बर 2015 से आपके जीवन में कुछ सुधार होने के आसार है।
उपाय- साढ़े 6 रत्ती का पोखराज सोने की अॅगूठी में बनावाकर दिन गुरूवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें। केले के पेड़ की सेवा करें। स्नान वाले पानी में थोड़ी हल्दी डालकर स्नान करे।












Click it and Unblock the Notifications